एक्सप्लोरर

शख्स ने अपने दांतों से खींची 279 टन वजनी ट्रेन! वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी भी आंखें

कैमरे ऑन थे, लोग मोबाइल निकालकर लाइव जा रहे थे और बीच में खड़ा था एक शख्स मुंह में रस्सी दबाए, आंखों में आग, और पैरों में वो जुनून जैसे ट्रैक्टर को भी पीठ पर उठाकर दौड़ जाए.

कभी सुना है कि कोई इंसान अपने दांतों से बर्गर या खाना चबाने के बजाए, सीधे ट्रेन खींच ले? नहीं ना? तो मिलिए उस मानव लोकोमोटिव से, जिसने अपनी 32 मोतियों जैसी मुस्कान से 280 टन वजनी ट्रेन को खींचकर ऐसा कारनामा कर दिखाया कि देखने वाले अपनी आंखें मसलते रह गए और ट्रेन पटरी पर खिसकती चली गई. ये कोई फिल्म का सीन नहीं, न ही किसी सर्कस का प्रोग्राम है. ये हकीकत है, जिसे देखकर लोगों ने कहा भाई दांतों में जेसीबी फिट कराई है क्या? रेलवे प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा थी, कैमरे ऑन थे, लोग मोबाइल निकालकर लाइव जा रहे थे और बीच में खड़ा था एक शख्स मुंह में रस्सी दबाए, आंखों में आग, और पैरों में वो जुनून जैसे ट्रैक्टर को भी पीठ पर उठाकर दौड़ जाए.

मोहम्मद सुलेमान ने अपने दांतों से खींच डाली 279 टन वजनी ट्रेन

शख्स का नाम है अशरफ मोहम्मद सुलेमान, मिस्र के रहने वाले सुलेमान ने अपने दांतों से ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके बारे में कोई आम इंसान तो क्या कोई खास इंसान भी नहीं सोच सकता. जी हां, मिस्र के इस बाहूबली ने अपने दांतों से 279 टन वजनी ट्रेन को खींचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. खुद गिनीज बुक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है जिसमें ये शख्स अपने दांतों से भारी भरकम ट्रेन को खींचते हुए दिखाई दे रहा है. हैरानी आपको तब होगी जब ट्रेन पटरी पर चलने लगेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

खास तरह की प्रैक्टिस के बाद बना डाला रिकॉर्ड

सुलेमान ने खुद को इस रिकॉर्ड के लिए काफी पहले से तैयार किया हुआ था, बस वो सही वक्त का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने अपने शरीर को और खासकर जबड़ों को इस तरह से तैयार किया हुआ था कि वह किसी भी वजन को सहने की ताकत रखते हैं. उनकी मजबूत मानसिक स्थिति ने उन्हें इस टास्क के लिए तैयार किया और फिर वो कर दिखाया जिसे कोई फरिश्ता ही कर सकता था. इंसान के बस की बात तो ये बिल्कुल नहीं थी.

यह भी पढ़ें: गजब टोपीबाज बॉयफ्रेंड है... गर्लफ्रेंड को गिफ्ट भेजकर लिया ब्रेकअप का बदला, मजेदार है मामला

आंख फाड़े रह गए यूजर्स

वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ इसे लाखों लोगों ने देखा और कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इंसान नहीं कोई दानव लगता है. एक और यूजर ने लिखा...कोई मुझे ख्वाब से जगाओ, ये कैसे संभव है? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये कैसे हो सकता है, इसके दांत नहीं टूटे क्या?

यह भी पढ़ें: OYO रूम का दरवाजा रह गया खुला, मेट्रो स्टेशन से चिल्लाकर बोले लोग- ‘भाई गेट तो लगा ले...’ वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget