एक्सप्लोरर

वंदे भारत ट्रेन पर हथौड़ा मारता दिखा शख्स, वीडियो देख खौल उठेगा खून

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति हथौड़े से वंदे भारत ट्रेन की खिड़की का शीशा तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कहां और कब हुई.

Trending Video: देश के कई हिस्सों में पैसेंजर ट्रेनों में तोड़फोड़ की घटनाओं में वृद्धि के बीच, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति हथौड़े से वंदे भारत ट्रेन की खिड़की का शीशा तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कहां और कब हुई. इस बीच, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब देश भर में ट्रेनों में तोड़फोड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं. रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान के अजमेर जिले में मालवाहक गलियारे की पटरियों पर दो सीमेंट ब्लॉक रखकर एक भरी हुई मालगाड़ी को पटरी से उतारने का प्रयास किया गया.

वंदे भारत ट्रेन को हथौड़े से मारता दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हथौड़े से वंदे भारत के कांच को तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स इतना बेखौफ है कि वह इस कारनामे का वीडियो भी बनवा रहा है. हैरान कर देने वाली बात है कि शख्स को ऐसा करने से कोई रोक भी नहीं रहा है. लेकिन इस समय पर देश में कई सारी रेलगाड़ियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, "रविवार को कुछ बदमाशों ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पटरियों पर सीमेंट के दो ब्लॉक रख दिए. एक मालगाड़ी ने इन्हें टक्कर मार दी." उन्होंने बताया कि यह घटना कॉरिडोर के फुलेरा-अहमदाबाद खंड पर हुई. इस वक्त देश में वंदे भारत को लेकर कई लोग रेलवे के दुश्मन बने हुए हैं. यह पहला मामला नहीं है जब वंदे भारत को नुकसान पहुंचाया गया हो. इससे पहले भी कई इलाकों में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं हुई हैं.

यह भी पढ़ें: Video: पुलिस के सामने शराब की खुली लूट, बुलडोजर चलने से पहले सड़क से बोतलें उड़ा ले गए लोग

इससे पहले भी ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने की साजिशें रची गई हैं

सोमवार को कानपुर में भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी. इसके लिए पटरियों पर एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल और माचिस रखी गई थी. इससे पहले राजस्थान के पाली जिले में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी. रेलवे ने ऐसे मामलों में जांच करके कुछ लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की थी.

यह भी पढ़ें: लगातार 104 दिन तक काम करता रहा चीन का ये शख्स... सिर्फ एक दिन लिया ऑफ, फिर हो गई मौत

देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले को सजा दो

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में वीडियो को लेकर यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. एक यूजर ने लिखा...इसे ऐसी सजा दो कि दोबारा गलती से भी गलती करने का न सोचे. एक और यूजर ने लिखा...आरपीएफ कहां सो रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस सज्जन को क्या तकलीफ है भाई.

यह भी पढ़ें: Video: मेला देखने आई भीड़ पर शख्स ने चढ़ा दी थार, पांच लोग बुरी तरह हुए घायल- दर्दनाक वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget