एक्सप्लोरर

Video: पुलिस के सामने शराब की खुली लूट, बुलडोजर चलने से पहले सड़क से बोतलें उड़ा ले गए लोग

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पुलिस ने शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए उन्हें एक कतार में जमाया था. लेकिन इस कतार पर बेवड़ों की नजर पड़ गई, फिर उसके बाद आप खुद सोच सकते हैं क्या हुआ होगा.

Trending Video: शराब के शौकीन किसी से नहीं डरते, इस बात की गवाही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चीख चीख कर दे रहा है. बात पैसों की आ जाए तो लोग कहीं से भी जुगाड़ करके शराब का बंदोबस्त करते हैं, ऐसे में अगर नशेड़ियों को यह पता लग जाए कि एक जगह है जहां मुफ्त में शराब का आनंद लिया जा सकता है तो इस मौके को कौन ही जाने देगा. आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पुलिस ने शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए उन्हें एक कतार में जमाया था. लेकिन इस कतार पर बेवड़ों की नजर पड़ गई, फिर उसके बाद आप खुद सोच सकते हैं क्या हुआ होगा.

पुलिस देखती रही, बेवड़ो ने लूट ली शराब

जैसे ही पुलिस ने शराब को नष्ट करने के लिए सड़क पर एक कतार में बोतलों को जमाया वैसे ही शराबियों ने इस पर धावा बोल दिया. पुलिस देखती रही और बेवड़े अपना काम करते रहे, जबकि पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हुई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बेवड़े शराब की बोतलों पर धावा बोल रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने का थोड़ा बहुत जो प्रयास कर रही है उसका इन बेवड़ों पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है. एक शख्स तो बोतल लेकर पुलिस वालों के बीच खड़ा हो गया, जब पुलिस ने उसे बोतल रखने को कहा तो वो नहीं माना और वहां से शराब की बोतल उठा कर भाग निकला. सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फेल रहा है. यूजर्स पुलिस की इस लाचारी पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इस बेटी को दिल से सलाम, राह चलती बच्ची ने बचाई 3 लोगों की जान, वीडियो देख नहीं आएगा यकीन

50 लाख की शराब नष्ट करने के लिए जमाई थी

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने विभिन्न अभियानों में करीब 50 लाख रुपये की शराब जब्त की थी और इनको बुलडोजर से एक साथ नष्ट करने के लिए बीच सड़क पर जमाया था. इसकी खबर जैसे ही आसपास के लोगों को लगी वो तुरंत मौके पर पहुंच गए और शराब की लूट चालू कर दी. पुलिस बस मूक दर्शक बन तमाशा देखती रही और लोग शराब लूटते रहे.

यह भी पढ़ें: Video: आधी रात में बिजली कटने पर आप भी हो जाते हैं गुस्सा तो देख लें ये वीडियो, इस तरह होता है रिपेयरिंग का काम

गरीबों की दुआ लगेगी... बोले यूजर्स

वीडियो को Sudhakar Udumula नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....भाई बांट दो, गरीबों की दुआ ही लगेगी. एक और यूजर ने लिखा...जब इस वर्दी का खौफ ही नहीं है तो इसे उतार क्यों नहीं देते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शराबी किसी से नहीं डरता.

यह भी पढ़ें: लगातार 104 दिन तक काम करता रहा चीन का ये शख्स... सिर्फ एक दिन लिया ऑफ, फिर हो गई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget