एक्सप्लोरर

Video: ये है चलता-फिरता सलून, शख्स ने जुगाड़ से मोटरसाइकिल पर ही खोल दी दुकान- वीडियो वायरल

Viral Video: हेयर कट लेना हो या फिर शेविंग करानी हो, इसके लिए आपको बाहर दुकान पर ही जाना पड़ता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने आपकी इस झंझट को भी खत्म कर दिया है.

आपने सैलून तो कई तरह के देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मोटरसाइकिल पर सैलून देखा? जिस तरह से आजकल हर सुविधा ऑन कॉल है उसी तरह से अब नाई भी आपसे एक कॉल दूर है. अब आपको कटिंग कराने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब नाई खुद दुकान लेकर आपके द्वार आएगा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस बात की तस्दीक भी कर रहा है.

बाइक पर पूरा सैलून कर दिया सेट

आपको बताते चलें कि आजकल हर चीज आपको अपने घर के बाहर ही मिल जाती है. साग सब्जी से लेकर आइसक्रीम और फास्ट फूड तक सब कुछ आपको गली मोहल्ले में बेचने वाले विक्रेता दे जाते हैं. लेकिन हेयर कट लेना हो या फिर शेविंग करानी हो, इसके लिए आपको बाहर दुकान पर ही जाना पड़ता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने आपकी इस झंझट को भी खत्म कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स ने अपनी बाइक पर ही सैलून सजा रखा है, शख्स ने बाइक पर एक बड़े से स्पेस को वेल्डिंग किया हुआ है जिस पर एक लोहे की चेयर लगी है और दुकान का एक छोटा सा सेटअप इंस्टॉल किया हुआ है.

देखें वीडियो

इससे पहले तेलंगाना में हो चुका है ऐसा कारनामा

इस अनोखे सेटअप को देखकर आप अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे, और शख्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. इस मोटरसाइकिल पर लगे चलते फिरते सैलून को कहीं भी ले जाया जा सकता है. इससे पहले भी तेलंगाना के एक शख्स ने टेम्पो पर ही सैलून का सेटअप लगा लिया था. शिवप्पा नाम के इस शख्स को कोई और काम नहीं आता था और वह जीवन भर नाई रहे हैं. इसलिए उन्होंने सोचा कि अब समय आ गया है कि वह अपना काम शुरू करें. फेसबुक का विचार अभी भी उनके दिमाग में था और उन्होंने तुरंत काम शुरू कर दिया था. उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से 1.5 लाख रुपये का लोन लेकर एक सेकेंड हैंड मालवाहक वाहन खरीदा. उन्होंने वाहन के पीछे एक टेंट जैसा ढांचा बनाकर उसमें कुछ बदलाव किए और एक बोर्ड टांग दिया: 'संचारी हेब्बुली हेयर ड्रेसर'. उन्होंने अपने वाहन को चिकमंगलूर के कोने-कोने में घुमाया और अपना फोन नंबर सभी के साथ शेयर किया.

यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ

वीडियो को @VikashMohta_IND नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स शख्स के इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह टैलेंट भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...भारत में जुगाड़ु लोगों की कमी नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भारत नए लोगों के लिए नहीं है.

यह भी पढ़ें: अब 'छपरी' हेयरकट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हो गई लड़ाई, यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget