एक्सप्लोरर

Video: बेजुबान हिप्पो के साथ शख्स ने की क्रूरता, देखकर गुस्से से लाल पीले हो जाएंगे आप

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक जू में एक हिप्पो के साथ क्रूरता करते दिखाई दे रहे हैं.

Trending Video: जंगल सफारी हो या फिर कोई जू, वहां जानवरों को इसलिए रखा जाता है ताकि वे वहां सुरक्षित रह सकें. लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इन संरक्षित जगहों पर भी जानवरों को सुकून से नहीं रहने देते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक जू में एक हिप्पो के साथ क्रूरता करते दिखाई दे रहे हैं. बेजुबान हिप्पो के साथ हो रही इस क्रूरता को देख आप भी गुस्से में लाल पीले हो जाएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर.

हिप्पो को खिलाया प्लास्टिक बैग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक जू सफारी का वीडियो इंडोनेशिया के पार्क का है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स हिप्पो के मुंह में प्लास्टिक का बैग डालता नजर आ रहा है. यह करतूत शख्स ने वाइल्डलाइफ सफारी के दौरान किया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी वाहन पर कुछ लोग हिप्पो के पॉन्ड के आगे से गुजरते हैं, जब वाहन हिप्पो के सामने रुकता है तो एक शख्स हिप्पो के मुंह में प्लास्टिक का बैग फेंक देता है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

सफारी के प्रवक्ता ने क्या कहा

तमन सफारी पार्क के प्रवक्ता अलेक्जेंडर जुल्कारनैन ने जकार्ता ग्लोब से बात करते हुए कहा कि, हमने उस व्यक्ति को ले जा रहे वाहन के आधार पर शख्स की पहचान कर ली है. हम शख्स से इंडोनेशियाई सफारी पार्क में मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के बारे में और आइंदा कोई और आगंतुक ऐसा न करे इसलिए उस शख्स से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आग्रह करते है. हमने पार्क के सीसीटीवी और गार्ड्स की बताई हुई जानकारी को एकत्र कर लिया है. सफारी में ऑन ड्यूटी गार्ड ने बताया है कि टाइगर एरिया में बार बार कार की विंडो खोलने को लेकर भी इस शख्स को कई बार डांटा गया था. हालांकि इस घटना के बाद हिप्पो के स्वास्थ्य की जांच भी की गई है और वह फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है.

यूजर्स ने सिखाया सबक

@PicturesFoIder नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 2.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 14 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स ने भी वीडियो पर अपना अच्छा खासा गुस्सा उतारा. एक यूजर ने लिखा...मुझे उम्मीद है कि इस शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. एक और यूजर ने लिखा....ऐसे लोगों को हर प्रकार की सफारी करने पर बैन कर देना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह इंसान नहीं ये जंगली है, इसे तो सख्त सजा मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति की फिसली जबान, घबरा गए जेलेंस्की, जानिए क्या कह गए बाइडेन, वीडियो हो रहा वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग

वीडियोज

धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget