एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति की फिसली जबान, घबरा गए जेलेंस्की, जानिए क्या कह गए बाइडेन, वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक मंच पर भाषण देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को कुछ ऐसा कह दिया की जेलेंस्की भी इसे सुनकर हैरान रह गए. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर.

Trending Video: अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडेन को कौन नहीं जानता, जो बाइडेन आए दिन अपने भाषणों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया. वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक मंच पर भाषण देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को कुछ ऐसा कह दिया की जेलेंस्की भी इसे सुनकर हैरान रह गए. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर.

फिसली जुबान और घबरा गए जेलेंस्की

दरअसल, मौका था NATO सम्मेलन का, जिसमें एक ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन फिर से चर्चा में आ गए. NATO में भाषण देते हुए कहते हैं " और अब मैं मंच यूक्रेन के राष्ट्रपति को सौंपना चाहता हूं, जिनके पास उतना ही साहस है जितना दृढ़ संकल्प है, लेडीज एंड जेंटलमैन, राष्ट्रपति पुतिन, ये सुनने के बाद जेलेंस्की एक बार के लिए रुक जाते हैं और पोडियम पर आने में झिझकते हैं.

इसके बाद बाइडेन पोडियम से हटकर वापस पोडियम पर आते हैं और कहते हैं राष्ट्रपति पुतिन, आप पुतिन को हरा सकते हैं, जेलेंस्की. मेरी ध्यान पुतिन को हराने पर है, और हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत है. इसके बाद बाइडेन जेलेंस्की से हाथ मिलाकर माइक उन्हें सौंप देते हैं. आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच कई महीनों से युद्ध जारी है, ऐसे में बाइडेन की यह गलती जेलेंस्की को और अधिक प्रभावित कर सकती है. 

देखें वीडियो

इससे पहले भी फिसली है जुबान

यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन की जुबान फिसली है. कुछ वक्त पहले पब्लिक में भाषण देते हुए बाइडेन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति ट्रंप कहकर पुकारा था. बहरहाल, NATO में हुई इस गलती के आधे घंटे के बाद ही बाइडेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इस कॉन्फ्रेंस में ब्रिटेन के राष्ट्रपति ने नाटो , चीन, यूक्रेन और इजरायल के मुद्दों पर बात की.

यूजर्स ने यूं लिए मजे

@CensoredMen नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 32.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं करीब 2 लाख बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स भी वीडियो पर मजे लेते हुए दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जेलेंस्की प्रार्थना कर रहे हैं कि बाइडेन से छुटकारा पाने से पहले चेक क्लियर हो जाए. एक और यूजर ने लिखा...जेलेंस्की को पता है कि अब उनका काम तमाम हो चुका है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वह वास्तव में सही है जब पुतिन अंततः यूक्रेन पर कब्जा कर लेते हैं कि चीजें कैसे चल रही हैं.

यह भी पढ़ें: Video: लाइव कॉन्सर्ट में जिंदा मुर्गी को कच्चा चबा गया डांसर, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
Dandeli Zipline Accident Video: एडवेंचर के दौरान हुआ हादसा... जिपलाइन का लॉक टूटा, कई फीट नीचे गिरा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल
एडवेंचर के दौरान हुआ हादसा... जिपलाइन का लॉक टूटा, कई फीट नीचे गिरा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget