एक्सप्लोरर

शख्स ने बाइक को हवा में लहराते हुए किया स्टंट, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को सड़क पर बाइक लहराकर चलाते समय स्टंट करते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स के होश उड़ गए हैं.

Stunt Viral Video: इन दिनों युवाओं के सिर पर स्टंट का खुमार तेजी से चढ़ते देखा जा रहा है. जिसके चलते आए दिन हमें सोशल मीडिया पर युवाओं के ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं. जिनमें वह काफी खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शख्स को अपनी बाइक पर व्हीली करते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

आमतौर पर युवाओं को अपनी बाइक सड़क पर फुल स्पीड में भगाते और उस पर कलाबाजियां करते हुए देखा जाता है. अक्सर स्टंट परफॉर्म करने के दौरान होने वाली छोटी सी गलती भी एक बड़े हादसे का रूप ले लेती है. जिसे देख हर किसी के माथे पर पसीने छूट जाते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में दिख रहा शख्स बाइक को पिछले पहिए पर चलाते हुए हैरतअंगेज अंदाज में स्टंट करते नजर आ रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ali Jan (@allahjan46)

बाइक पर खतरनाक स्टंट

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है. जिसे इंस्टाग्राम पर allahjan46 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो में कई लोगों को सड़क पर स्टंट करते देखा जा रहा है. जिसमें एक शख्स अपने करतब से सभी को हैरान कर देता है. वीडियो में शख्स सड़क पर अपनी बाइक को पिछले पहिए पर चलाता है और उसी दौरान एक पैर जमीन पर भी रखता है. जिसके बाद वह अपनी बाइक को लहराने लगता है.

वीडियो को मिले 14 लाख व्यूज

बाइक को लहराकर चलाने के कारण किसी भी वक्त शख्स हादसे का शिकार हो सकता है. वहीं फुल स्पीड में बाइक चलाने के कारण उसे गंभीर चोट भी आ सकती हैं. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 79 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. वहीं 1.4 मिलियन तकरीबन 14 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे देख लिया है.

यह भी पढ़ेंः बेशरम रंग पर लड़की ने रीक्रिएट किए दीपिका पादुकोण के सिग्नेचर स्टेप, वीडियो से नहीं हटेगी नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget