एक्सप्लोरर

Video: जंगल सफारी के दौरान मोबाइल लेकर बाघ का पीछा करने लगा शख्स, यूजर्स ने किया ट्रोल 

Viral Video: जंगल सफारी के दौरान फोन से बाघ का पीछा करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. यूजर्स ने शख्स की इस हरकत को शर्मनाक बताया है.

Trending Jungle Safari Video: वाइल्डलाइफ में रुचि रखने वालों लोग अक्सर जानवरों को पास से देखना चाहते हैं. इसके लिए जंगल सफारी सबसे बढ़िया जरिया होता है, लेकिन इस दौरान जानवर डरे नहीं और उन्हें कोई नुकसान भी न पहुंचे, इसका ख्याल भी पर्यटकों को खास तौर पर रखना पड़ता है. ऐसे में जंगल सफारी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

वायरल हो रहे इस हैरतंगेज वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स जंगल सफारी के दौरान अपनी जीप से नीचे उतरकर, हाथ में मोबाइल पकड़े एक बाघ का लगातार पीछा कर रहा है, जबकि बाघ उससे दूर जाता नजर आ रहा है. इस क्लिप को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर साझा किया है और इस शख्स की जमकर क्लास भी लगाई है.

वीडियो देखिए:

यूजर्स ने शख्स को लगाई फटकार

राष्ट्रीय उद्यान में बाघ का पीछा करते हुए इस शख्स का ये वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. इस शख्स के 'स्टंट' ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. 8 सेकेंड की इस छोटी सी क्लिप में एक आदमी को जंगल सफारी के दौरान हाथ में मोबाइल फोन लिए, एक बाघ का पीछा करते देखा जा सकता है, जबकि अन्य पर्यटकों को जीप से जंगली जानवर की तस्वीरें लेते हुए देखा जा सकता है.

आईएफसी अधिकारी ने कही ये बात

सुशांत नंदा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, "सभी गलत कारणों से यह वायरल हो रहा है.  टाइगर पर्यटन स्थानीय आजीविका को बनाए रखता है और संरक्षण में मदद करता है. कुछ मूर्खों के ऐसे कृत्य इसे बदनाम करते हैं. कृपया इस तरह के मूर्खतापूर्ण कार्यों से दूर रहें और अपने दोस्तों को समझदार बनने के लिए कहें"

ये भी पढ़ें: शेरनी ने अचानक खोल दिया पर्यटकों के कार का दरवाजा, सांसें अटका देगा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget