एक्सप्लोरर

75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही औरैया की एक अनोखी प्रेम कहानी, जहां 75 साल के बूढ़े को हुआ 30 साल की लड़की से प्यार. सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद यह प्रेम कहानी चर्चा में आ गई है.

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी प्रेम कहानियां देखने को मिलती है, जिसके बारे में आमतौर पर कभी सोचा नहीं जाता. वैसे तो ज्यादा से ज्यादा आपने किसी प्रेम कहानी में 10 साल का अंतर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसी प्रेम कहानी के बारे में सुना है, जिसमें उम्र का अंतर 12-13 नहीं बल्कि सीधा 45 साल का अंतर हो?

उत्तर प्रदेश के औरैया से इन दिनों एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. मामला 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय सोशल मीडिया ब्लॉगर रानी राजपूत का है. दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस फासले के बावजूद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है. दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वीडियो बनाने के लिए घर आती थीं रानी

बताया जा रहा है कि रामसुगर औरैया के सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले हैं, जबकि रानी राजपूत दयालपुर की रहने वाली है. रानी सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाती हैं. रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं. इसी सिलसिले में रानी का रामसुगर के घर आना-जाना शुरू हुआ. रामसुगर के मुताबिक  रानी पिछले करीब दो साल से उनके घर आती थीं. वीडियो शूटिंग और लगातार मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

यह भी पढ़ें: देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके

सात साल पहले पत्नी का हुआ था निधन

यह भी बताया जा रहा है कि रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो चुका है. इसके बाद वह अकेले रह रहे थे. उनकी बेटी राधा के जरिए रानी का परिवार में आना-जाना बढ़ा और यहीं से दोनों की कहानी आगे बढ़ने की बात कही जा रही है.

पहले सगाई, अब शादी की तैयारी

दोनों की प्रेम कहानी चर्चा में तब आई, जब दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि शादी नवरात्रि के बाद होगी. यूजर्स के लिए यह हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी है. हालांकि रानी ने उम्र के इस बड़े अंतर को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होने की बात कही है. वहीं रामसुगर का कहना है कि यह रिश्ता दोनों की रजामंदी से आगे बढ़ रहा है.

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

45 साल के उम्र के अंतर वाली इस कहानी पर इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं. कुछ लोग इसे प्यार की ताकत और प्यार में उम्र मायने नहीं रखती से जोड़ रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश बता रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा है कि अब इन लोगों को शादी में देरी नहीं करनी चाहिए नहीं तो बहुत देर हो जाएगी.  

यह भी पढ़ें: तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget