एक्सप्लोरर

हैलो, "मैंने कुछ ज्यादा कबाब खा लिए, एंबुलेंस भेज दो!” जानें कहां से आया ये अजीबोगरीब कॉल

ब्रिटेन की एक एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि उन्हें एक अजीबोगरीब कॉल आया, जिसमें शख्स ने ज्यादा कबाब खाने की वजह से पेट में दर्द की शिकायत की थी. कंपनी ने ये बात अपने कॉल डाटा को साझा करते हुए कही

अगर आप ज्यादा खा लें तो टहलने के लिए निकल जाते हैं. अगर इससे भी आराम ना लगे तो हो सकता है कि आप पेट साफ करने के लिए किसी दवा का सेवन कर लें. लेकिन इस दुनिया में अजीब शख्सियतों की कमी नहीं है. एक जनाब ने थोड़ा ज्यादा क्या खा लिया, उन्होंने सीधे एंबुलेंस को ही कॉल कर दिया. ये बात तब सामने आई जब ब्रिटेन की एक एंबुलेंस सर्विस ने अपने डाटा एक अंग्रेजी मीडिया हाउस के साथ शेयर किया.

ज्यादा कवाब खा लिया, अब पेट में दर्द हो रहा

दरअसल, ब्रिटेन की एक एंबुलेंस सर्विस (Welsh Ambulance Service) ने डेली स्टार न्यूज को अब तक की सबसे अजीबोगरीब ऐमरजेंसी कॉल के बारे में बताया. इस रिपोर्ट के मुताबिक,  एक शख्स ने 999 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सर्विस से कहा कि उसने बहुत ज्यादा कबाब खा लिया है, इसलिए उसके पेट में दर्द हो रहा है. ब्रिटेन की इस एंबुलेंस कंपनी ने बताया कि उन्हें हर दिन सैंकड़ों आपातकाल कॉल्स आती हैं, जिनमें से कई सारी ऐसी ही अजीबोगरीब भी होती हैं. कई बार तो खुद एंबुलेंस सर्विस के कर्मचारी भी हैरान रह जाते हैं. जब शख्स ने एंबुलेंस को कॉल किया तो बोला, “कल शाम मैंने कुछ कबाब खाया था और मैंने शायद थोड़ा ज्यादा कबाब खा लिया था. अब आज सुबह से मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा''

नकली दांत खोने पर एंबुलेंस को किया कॉल 

वेल्श एंबुलेंस सर्विस के डाटा के आधार पर डेली स्टार न्यूज ने बताया कि कंपनी को पिछले साल 4,14,149 कॉल्स आई थीं जिनमें से 68,416 कॉल्स ऐसी थीं जिनमें मरीज की जान का जोखिम था. इस डाटा के हिसाब से वेल्श एंबुलेंस सर्विस के पास हर दिन इस तरह की लगभग 188 फोन कॉल आए हैं. वेल्श एम्बुलेंस सेवा ने पिछले साल आई कुछ अन्य हैरान करने वाली कॉल्स के बारे में भी जानकारी दी. इसने बताया कि ऐसी ही घटना में किसी ने आपातकालीन सेवाओं को फोन किया और कहा कि उनके नकली दांत कहीं खो गए हैं.

अपने कॉमन सेंस से काम लें

ऐसी अजीबोगरीब आपातकाल कॉल्स पर पैरामेडिसिन के कार्यकारी निदेशक एंडी स्विनबर्न ने कहा, “ऐसे अनुचित कॉल पहले से ही अत्यधिक प्रेशर में काम कर रही सर्विस पर अतिरिक्त दबाव डालती है और दूसरे जरूरतमंदों के लिए भी मदद में देरी कर सकती है. इसलिए हमारे कुशल पैरामेडिक्स और तकनीशियनों को उन लोगों की मदद करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है जिनका जीवन वाकई खतरे में होता है.

पैरामेडिसिन के कार्यकारी निदेशक ने आगे कहा, “जनता से हमारी अपील है कि आप अपने कॉमन सेंस से काम लें. अधिकांश लोग असली आपातकाल और किसी ऐसी चीज़ के बीच अंतर जानते हैं जो असुविधाजनक, दर्दनाक या परेशान करने वाली है, लेकिन जानलेवा नहीं है. आपातकाल सेवाओं को कृपया सही कॉल करें.

ये भी पढ़ें-Video: 'भगवान ऐसी बीवी सबको दें...' बाइक पर पीछे बैठकर पत्नी लगवा रही पति को कश, वीडियो देख यूजर्स ने यूं लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
CM मोहन यादव की फिसली जुबान, ओसामा को बता दिया ओबामा; वीडियो वायरल
CM मोहन यादव की फिसली जुबान, ओसामा को बता दिया ओबामा; वीडियो वायरल
डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget