एक्सप्लोरर

डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला

मुंबई के रहने वाले प्रोफेशनल रोशन म्हात्रे ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर इस घटना को शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ब्लिंकिट से कुछ सामान ऑर्डर किया था.

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवर करने वाले डिलीवरी एजेंट्स की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच मुंबई से इंसानियत और प्यार की एक बेहद खूबसूरत कहानी सामने आई है. ब्लिंकिट से ऑर्डर मंगवाने वाले एक ग्राहक के घर जब डिलीवरी पार्टनर पहुंचा, तो उसके साथ एक छोटा सा कुत्ता (Puppy) भी बाइक पर बैठा नजर आया. जब ग्राहक ने उत्सुकता में उससे पूछा कि यह नन्हा पिल्ला उसके साथ क्यों है, तो जो कहानी सामने आई उसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

कार के टायर नीचे आ गया था पिल्ला, डिलीवरी एजेंट्स ने बचाई जान

मुंबई के रहने वाले प्रोफेशनल रोशन म्हात्रे ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर इस घटना को शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ब्लिंकिट से कुछ सामान ऑर्डर किया था. लगभग 15 मिनट बाद जब डिलीवरी एजेंट सामान लेकर आया, तो उसके साथ बाइक पर एक छोटा सा पिल्ला भी बैठा हुआ था. जब रोशन ने उसके बारे में पूछा, तो एजेंट ने बताया कि यह बेजुबान कुछ दिन पहले एक कार के टायर के नीचे आ गया था और उसकी हालत बेहद गंभीर थी.

ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स ने तुरंत उस घायल पिल्ले को बचाया, मिलकर उसका इलाज कराया और उसकी पूरी देखभाल की. ठीक होने के बाद अब वह पिल्ला ब्लिंकिट के वेयरहाउस में ही रहता है और राइडर्स के साथ डिलीवरी पर भी जाने लगा है.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!

"इस पोस्ट ने मेरा दिन बना दिया" सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

लिंक्डइन पर रोशन म्हात्रे द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई. एक सड़क दुर्घटना में घायल होने से लेकर डिलीवरी टीम का मुख्य सदस्य बनने तक के इस नन्हें पिल्ले के सफर को देखकर लोग बेहद भावुक हो रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया.."इस पोस्ट ने सच में मेरा दिन बना दिया, इन डिलीवरी एजेंट्स की दरियादिली को मेरा सलाम है." दूसरे यूजर ने लिखा..."सख्त और थकान भरी जॉब के बीच भी ऐसा इंसानियत से भरा काम दिल जीत लेता है."

वहीं कुछ यूजर्स ने पिल्ले को गोद लेने की इच्छा जताई. पोस्ट देखने के बाद कई लोगों ने पुणे या मुंबई के उस वेयरहाउस का पता और डिलीवरी पार्टनर का कॉन्टैक्ट नंबर मांगा ताकि वे उस पिल्ले को गोद (Adopt) ले सकें.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल
दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल
गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget