एक्सप्लोरर

12वीं मंजिल से छलांग लगा सुसाइड कर रहा था शख्स, बचाने को दौड़े लोग और फिर...देखें खौफनाक वीडियो

Viral Video: नोएडा की एक सोसायटी में शख्स ने बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देख आप भी कांप जाएंगे.

Trending News: ज़िंदगी कितनी मसर्रत से गुज़रती या रब, ऐश की तरह अगर ग़म भी गवारा होता. अख्तर शीरानी का ये मशहूर शेर हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इसी के इर्द गिर्द घूमता है. दुनिया खुदा का बनाया वो मुजस्सिमा है जिसमें हर कोई परेशान है, लेकिन इससे लड़ने की ताकत केवल कुछ ही में पाई जाती है. वायरल वीडियो में एक शख्स न जाने किस गम से परेशान होकर अपनी सोसायटी की बिल्डिंग से कूदकर जान देने की फिराक में लग रहा है, लेकिन नसीब का खेल ये है कि वक्त रहते पड़ौसियों शख्स की जान जाने से बचा ली. मामला नोएडा की एक पॉश सोसायटी का है.

12 वें फ्लोर से लटककर किया सुसाइड का प्रयास

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नोएडा की सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के 12वें फ्लोर पर खड़ा होकर अपनी मौत को दावत देता दिखाई दे रहा है. शख्स बालकनी में बनी दीवार के उस पार लटककर कूदने की कोशिश कर रहा है, जहां उसने अपने शरीर को हवा में लटका कर पूरा जोर कंधे पर दिया हुआ है. साफ है कि अगर शख्स यहां से गिरता तो उसके बचने के चांस न के बराबर होते.

वीडियो में दिख रहा ये खौफनाक नजारा सामने वाले अपार्टमेंट में खड़ा एक शख्स कैमरे में कैद कर रहा है और आस पास के लोगों को बता रहा है कि कोई जाकर शख्स की मदद करो. शुरुआत में देखने पर लग रहा है कि शख्स सुसाइड करने के इरादे से बिल्डिंग से लटका था लेकिन उसे समझ आ गया कि इसका अंजाम बुरा होने वाला है इसलिए वो हवा में ही लटककर मदद का इंतजार करने लगा.

यह भी पढ़ें: डेटिंग एप पर खोज रहा था बीवी, लग गया 21 लाख रुपये का घाटा, वजह हैरान कर देगी

पड़ोसियों ने लगाई दौड़ और बच गई जान

इसके बाद 12वें फ्लोर से हवा में लटक कर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे शख्स को सोसाइटी वालो ने ऐन मौके पर जाकर बचा लिया. लोग सीढ़ियों से ही 12वें फ्लोर तक पहुंचे और जाकर शख्स को पीछे से पकड़ लिया, जिसके बाद उसे वापस बालकनी में लाया गया और शख्स की जान बच गई. बताया जा रहा है कि शख्स किसी बात को लेकर तनाव में था जिसे लेकर उसने यह कदम उठाया. लेकिन पड़ोसियों की सूझ बूझ से शख्स की जान बच गई. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: फेक पांडा के बाद चीन ने फेक व्हेल दिखा लगाया चूना, फिर दर्शकों ने ऐसे किया हंगामा

यूजर्स बताया स्टंट

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई ने ब्रश करते हुए शख्स की जान बचा ली. एक और यूजर ने लिखा...यह शख्स केवल अटेंशन पाने के लिए यह स्टंट खेला है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इतनी देर वेट करने का मतलब है यह केवल दिखावा था.

यह भी पढ़ें: पहले किया मां-बाप का कत्ल, फिर लाश के साथ बिताए चार साल, बेहद खौफनाक है यह बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget