एक्सप्लोरर

शख्स ने बैलगाड़ी से कर दी एयर इंडिया फ्लाइट की तुलना, वायरल हो रहा है पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें एक शख्स एयर इंडिया की खिल्ली उड़ाता दिखाई दे रहा है. शख्स एयर इंडिया की सर्विस से इतना नाराज हो गया कि उसने एयर इंडिया से बेहतर बैलगाड़ी को बता डाला.

Trending Post: सोशल मीडिया का दौर है और लोग इसी में जी रहे हैं. लाइफ के अच्छे बुरे एक्सपीरियंस लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इसलिए कहते हैं कि सोशल मीडिया की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए. भ्रष्टाचार हो या फिर कोई भी अन्याय, लोगों ने अब इसे सहना बंद कर दिया है. कोई भी अन्याय या बेईमानी होते देख लोग तुरंत कैमरा निकल कर शूट करने लग जाते हैं और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें एक शख्स एयर इंडिया की बुरी तरह से खिल्ली उड़ाता दिखाई दे रहा है. शख्स एयर इंडिया की सर्विस से इतना नाराज हो गया कि उसने एयर इंडिया से बेहतर बैलगाड़ी को बता डाला, आइए आपको बताते हैं, क्या कुछ है पोस्ट में.

कभी नहीं करूंगा एयर इंडिया में सफर

मामला है एयर इंडिया की फ्लाइट का जो कि बेंगलुरु से पुणे जा रही थी. इसमें सवार एक स्टार्टअप कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य कोंदावार ने एक पोस्ट के जरिए अपने घटिया सफर के अनुभव को शेयर किया. आदित्य ने लिखा...डियर एयर इंडिया, कल रात मुझे एक बहुत ही खास सबक सिखाने के लिए शुक्रिया. मैं इस बात को पूरी गंभीरता से कह रहा हूं, कि मैं अपने जीवन में कभी भी एयर इंडिया से सफर नहीं करूंगा. अगर जरूरत पड़ी तो मैं एक्स्ट्रा 100 प्रतिशत पैसे देकर किसी दूसरी एयरलाइन से चला जाऊंगा, बैलगाड़ी ले लूंगा लेकिन आपकी एयरलाइन नहीं. आगे शख्स ने लिखा...9:50 बजे की मेरी फ्लाइट ने 12:20 तक उड़ान भरी. फ्लाइट से बदबू आ रही थी और सीटें बहुत गंदी थीं. कल सुबह 1.50 बजे पुणे में अपने दिन की शुरुआत की. एक बड़ी कंपनी से होकर गुजरा और कई मैनेजमेंट मीटिंग्स में बैठा इसके बाद 3 बजे मैं अपने घर पहुंचा. टाटा ग्रुप के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है लेकिन मैं उनसे पूरे की उम्मीद करता हूं. वास्तव में यह एक डिजास्टर था.

देखें पोस्ट

पोस्ट को @aditya_kondawar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं हजारो लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मेरा केस तो और ज्यादा डरावना है, जब मैं दोहा से दिल्ली सफर कर रहा था तो मेरी सीट पर सूखा मल पड़ा हुआ था. एक और यूजर ने लिखा...एयर इंडिया की फ्लाइट सबसे बेकार है. हमारी फ्लाइट सुबह सात बजे की जगह रात 8 बजे आई थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर यही सब चलता रहा तो एयर इंडिया एक दिन बंद हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे भद्दे कुत्ते की तस्वीर आई सामने, नहीं देख पाएंगे आप

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर स्कूटर लादकर निकला कबाड़ी, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग
बाइक पर स्कूटर लादकर निकला कबाड़ी, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग
Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget