एक्सप्लोरर

सड़क पर बाइक को नागिन की तरह लहरा कर चलाया, अगले ही पल हुआ बड़ा हादसा

Viral Video: इन दिनों युवाओं के सिर पर स्टंट का क्रेज चढ़ते देखा जा रहा है. हाल ही में एक बाइक पर तीन युवकों को स्टंट करते देखा गया, जो बैलेंस बिगड़ते ही हादसे का शिकार होते नजर आए.

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में स्टंट वीडियो की भरमार देखने को मिली है. जिसे देख यूजर्स भी दंग रह गए हैं. आए दिन स्टंट दिखा कर खुद के वीडियो बनाने वाले युवाओं को हादसे का शिकार होते देखा जाता है. जिसे देख यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती है. ऐसा ही एक स्टंट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक बाइक पर तीन युवकों को सवार देखा जा रहा है. इतना ही नहीं वह स्टंट दिखाते नजर आ रहे हैं.

आमतौर पर हमारे देश में युवाओं को बाइक पर स्टंट दिखाते हुए कई तरह के कारनामे करते देखा जाता है. जिस दौरान कुछ लोग बाइक को फुल स्पीड पर चलाते हुए उसके अगले या पिछली पहिए को हवा में उठा लेते हैं. वहीं कुछ लोग बाइक पर खड़े होकर या फिर हैंडल को छोड़कर चलाते नजर आते हैं. हाल ही में सामने आई वीडियो में एक शख्स बाइक को सड़क पर नागिन की तरह लहराकर चलाते देखा जा रहा है.

स्टंट के दौरान हादसा

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इस तरह के पागलपन को नहीं करने की हिदायत दी जा रही है. वहीं वीडियो में एक शख्स बाइक को लहराते हुए चलाते नजर आ रहा है. जिस दौरान बाइक पर उसके दो और साथी भी बैठे दिख रहे हैं. इस दौरान वह बाइक पर अपना संतुलन खो देता है, जिसके कारण वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराता है. जिसके बाद बाइक को दूर जाकर गिरते और तीनों युवकों को उछलकर गिरते देखा जा सकता है.

वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

फिलहाल कई बार जोश में होश खो बैठने वाले युवाओं को इस तरह के हैरतअंगेज स्टंट करते देखा जाता है. जिस दौरान हादसा होने पर कई बार लोगों की जान भी चली जाती है. वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर @NehaAgarwal_97 नाम की प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है. इसे खबर लिखे जाने तक 58 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ऐसी हरकत करने वालों के साथ ऐसा ही होता है. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा '20 लाठी प्रति लड़के के हिसाब से मारना चाहिए.'

यह भी पढ़ेंः तवे पर घी के स्विमिंग पूल में डुबो-डुबोकर बनाया ​पराठा, वीडियो को मिले 14 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
Video: 'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
Video: पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget