एक्सप्लोरर

'यमराज के साथ उठना-बैठना है...' नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स, वीडियो वायरल

भाईसाब पानी में ऐसे तैरे जैसे बचपन से ही मछलीपालन में डिग्री ले रखी हो और फिर सीधा चढ़े ऑटो की छत पर, बैठे स्टाइल से, निकाली सुपारी, और शुरू कर दी उसे पीटकर चबाने वाली परंपरा.

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि भाई बंदा तो गया. वीडियो में जो हुआ, उसने पूरे इंटरनेट को हंसी के झटके दे दिए. ऑटो लुड़कता हुआ नदी में समा गया, लेकिन ड्राइवर साहब ऐसे तैरे जैसे रोजाना ‘गंगा स्नान’ करते हों. इसके बाद फिर आराम से पानी में डूबते ऑटो की छत पर बैठकर निकाल ली सुपारी, जैसे यमराज से पुराना गठजोड़ हो और आज तो बस आउटिंग पर आए हों. भाईसाहब का आत्मविश्वास देख लोग बोले. “ऐसे बंदे को तो लाइफ जैकेट की जरूरत नहीं, उसे तो ताश और सुपारी की जरूरत है.

पानी में गिरे ऑटो की छत पर बैठ सुपारी पीटता दिखा शख्स

दुनिया में दो ही लोग सबसे बेफिक्री से रहते हैं, एक वो जिनका मोबाइल गिर जाए और वो बोले चल कोई बात नहीं और दूसरा, इस वीडियो वाला ऑटो ड्राइवर जो अपनी लोडिंग गाड़ी समेत सीधे नदी में जा गिरा और फिर भी ऐसे बैठा जैसे पिकनिक मनाने आया हो. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोडिंग ऑटो सीधे पुल से नदी में गिर जाता है. अब आम आदमी होता तो हाथ-पैर मारता, मदद मांगता, मम्मी करके चीखता चिल्लाता, लेकिन यहां तो भाईसाब पानी में ऐसे तैरे जैसे बचपन से ही मछलीपालन में डिग्री ले रखी हो और फिर सीधा चढ़े ऑटो की छत पर, बैठे स्टाइल से, निकाली सुपारी, और शुरू कर दी उसे पीटकर चबाने वाली परंपरा. वीडियो देखकर आपको लगेगा कि सुपारी खाने वाले शख्स को अपनी जान से ज्यादा नवाबी झाड़ने की फिक्र है.

न चेहरे पर शिकन और न ही कोई घबराहट

चेहरे पर न शिकन, न घबराहट, न तनाव, बस एक आत्मीय मुस्कान और सुपारी का खटका, मानो यमराज पास बैठकर पूछ रहे हों, एक ठोंक के देना मुझे भी. वीडियो में ऑटो पूरी तरह से पुल से नदी में गिर चुका है और ड्राइवर साहब ऑटो की छत पर बैठे ऐसे सुपारी ठोक रहे हैं मानों मौत से उनकी रोज पटती हो. वीडियो देख पहले तो आप हैरान रह जाएंगे, उसके बाद ऐसा हंसेंगे कि हंसते हंसते गिर पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: OYO रूम का दरवाजा रह गया खुला, मेट्रो स्टेशन से चिल्लाकर बोले लोग- ‘भाई गेट तो लगा ले...’ वायरल हुआ वीडियो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को @jpsin1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये है पान मसाले की ताकत, आदमी मौत से नहीं डरता अजीब बेवकूफी है. एक और यूजर ने लिखा...मावा खाने के बाद दिमाग काम नहीं करता गुरु. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई सो भी जाता वहां. कुछ यूजर्स ने लिखा...ये तो यमराज को वेट करवा रहा है.

यह भी पढ़ें: गजब टोपीबाज बॉयफ्रेंड है... गर्लफ्रेंड को गिफ्ट भेजकर लिया ब्रेकअप का बदला, मजेदार है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Reel Viral Video: रील बनाती रही मम्मी और छत से नीचे गिर गया बच्चा, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रील बनाती रही मम्मी और छत से नीचे गिर गया बच्चा, वीडियो देख आएगा गुस्सा
Viral Video: फर्स्ट AC में हनीमून के बाद रेलवे के सैलून कोच में पूजा-पाठ, वीडियो देख सवाल पूछ रहे यूजर्स
फर्स्ट AC में हनीमून के बाद रेलवे के सैलून कोच में पूजा-पाठ, वीडियो देख सवाल पूछ रहे यूजर्स
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget