एक्सप्लोरर

Watch: हाईवे पर कार की चपेट में आया तेंदुआ, दिल दहला देगा वीडियो

Viral News: हाल ही में एक तेंदुए सड़क हादसे के दौरान कार की चपेट में आने से उसके अगले हिस्से में फंस गया. जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Trending News: हमने अक्सर कई सड़क हादसों(Road Accident) में इंसानों के अलावा बेजुबान जानवरों(Wild Animal) को घायल होते देखा है. हादसे में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कई बार जानवर बूरी तरह घायल हो जाते हैं. वहीं देश में कई ऐसे राष्ट्रीय राजमार्ग(National Highway) हैं जो जंगलों से गुजरते हैं, ऐसे में जंगली जानवरों का वाहनों की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो जाता है.

हाल ही में ऐसा ही देखने को मिला जब एक तेंदुआ कार की चपेट में आने के बाद घायल हो गया. टक्कर लगने के बाद खुंखार तेंदुआ दूर गिरने के बजाए खतरनाक तरीके से कार के आगे के हिस्से में फंस गया. हादसे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें तेंदुए को दर्द से कराहते हुए देखा जा रहा है.

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करने के अलावा तेंदुए को लेकर एक अपडेट भी दिया है. एक अन्य वीडियो में तेंदुए को हादसे में घायल होने के बाद भी कार के बोनेट के हिस्से से आजाद होते ही जंगल में भागते देखा जा रहा है. वीडियो को देख यूजर्स ने दांतों तले उंगलियां दबा ली हैं.

फिलहाल वायरल हो रहे एक वीडियो में तेंदुए को सड़क हादसे के बाद कार के अगले हिस्से फंसा हुआ देखा जा रहा है. कार चालक बड़ी ही सावधानी से तेंदुए को बचाने के लिए अपनी कार को आगे पीछे करते नजर आ रहा है. जिससे की तेंदुआ कार के अगले हिस्से से निकल जाता है और बड़ी ही तेजी से भागते हुए जंगल की ओर चला जाता है.

खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया(Social Media) पर तेजी से 35 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक यूजर ने गुस्से में लिखा है कि वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर और अभ्यारण्यों से गुजरने वाली सड़कों को बंद कर देना चाहिए.एक अन्य यूजर ने लिखा 'कार रेडिएटर की गर्मी से तेंदुआ(Leopard) जल सकता था और हड्डी भी टूट सकती थी.'

इसे भी पढ़ेंः
Agnipath Recruitment Rally: अग्निपथ योजना में शुरू हुई भर्ती, ये हैं थलसेना, वायुसेना और नौसेना में आवेदन की तारीखें

Assam Flood: 'पीने के पानी को भी तरस रहे हैं', बाढ़ के बीच फंसे लोगों ने सुनाई आपबीती, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget