एक्सप्लोरर

जंगल में सफारी के दौरान तेंदुए ने पर्यटकों की गाड़ी पर लगाई छलांग, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो

नजारा देखने को मिला बेंगलुरु के एक नेशनल पार्क में, जहां एक तेंदुए ने टूरिस्टों की बस को ही निशाना बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जंगल सफारी करना हर किसी को पसंद होता है, लोग अपने काम से वक्त निकाल कर दोस्तों और परिवार के साथ जंगल सफारी के मजे लेने जाते हैं. यहां पर कई सारे खूंखार जानवर एक दम नजदीक से देखने को मिलते हैं. लेकिन कई बार ये जानवर टूरिस्ट के इतने नजदीक आ जाते हैं कि उनकी जान ही हलक में आ जाती है. ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला बेंगलुरु के एक नेशनल पार्क में, जहां एक तेंदुए ने टूरिस्टों की बस को ही निशाना बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सफारी करने आए पर्यटकों की बस पर झपटा तेंदुआ

बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में रोज की तरह एक सफारी उस समय भयावह दृश्य में बदल गई जब एक तेंदुआ अचानक पर्यटकों के एक ग्रुप को ले जा रही बस पर कूद पड़ा. यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर से शेयर किए गए वीडियो में तेंदुआ पहले बस की साइड पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है, और फिर खिड़की से झांककर हैरान पर्यटकों को देख रहा है. तेंदुए की इस हरकत को देखकर बेशक लोगों की जान हलक में आ गई होगी, मानों तेंदुआ कह रहा हो कि मुझे देखने आए हो तो फिर अच्छे से ही देखो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

यह भी पढ़ें: स्वाद के साथ सेहत भी! शख्स ने बासी रोटी से बना डाली स्वादिष्ट मैगी, वीडियो देख मुंह मे आ जाएगा पानी

तेंदुआ देख कर डर गए पर्यटक

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घटना रविवार को सफारी के दौरान हुई जब ड्राइवर ने वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए बस रोकी थी. अचानक तेंदुआ सामने आ गया और यात्रियों को उसने डरा दिया. पार्क के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "शुरू में पर्यटक हैरान और भयभीत हो गए, लेकिन जल्द ही वे बड़ी बिल्ली को देखकर उसे जानने की कोशिश करने लगे. उन्होंने कहा कि भले ही तेंदुए ने पर्यटकों के मन में डर पैदा कर दिया लेकिन जल्द ही वो इस डर को भुलाकर सफारी का मजा लेने लगे.

यह भी पढ़ें: खिड़की से झांकते हुए दुल्हन ने अपने दूल्हे को किया ऐसा इशारा, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

यूजर्स ने किए कमेंट

वीडियो को लेकर यूजर्स अलग अलग राय रख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जरूर फोटो खिचाने आया होगा. एक और यूजर ने लिखा...अपनी खींची हुई तस्वीर देखने आया होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...और आओ सफारी करने, अब आ गया न स्वाद. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है. वीडियो को लेकर यूजर्स ने ये भी कहा है कि इस तरह से वन्य जीवों को परेशान करना बंद कर दें, वो शांत वातावरण चाहते हैं, तुम बस घुमाकर वहां प्रदुषण फैला रहे हो.

यह भी पढ़ें: चालान काटने के लिए पुलिस ने रोकी लेम्बोर्गिनी, कुछ नहीं मिला तो कार के साथ किया शो ऑफ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget