एक्सप्लोरर

जब पानी के दरिंदे पर आदमखोर ने किया हमला! वीडियो देख पनाह मांगेगी रूह- यहां देखिए

झाड़ियों के बीच गुजर रही नदी के मिट्टीदार पानी में बीचों बीच एक मगरमच्छ पूरी शांति से लेटा है. पानी की सतह स्थिर है और सब कुछ शांत नजर आता है, लेकिन यही खामोशी एक भयानक तूफान की भूमिका बन चुकी है.

जंगल का कानून साफ है, ताकतवर वही जो वक्त पर वार करे, लेकिन कुछ झपट्टे ऐसे होते हैं जो शिकारी को ही शिकार बना देते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी टकराव की मिसाल बन गया है जिसमें दो जबड़े, दो पंजे और दो अलग-अलग दुनिया के शिकारी एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. वीडियो किसी बीहड़ जैसे इलाके का है जहां झाड़ियों के बीच गुजर रही नदी के मिट्टीदार पानी में बीचों बीच एक मगरमच्छ पूरी शांति से लेटा है. पानी की सतह लगभग स्थिर है और सब कुछ शांत नजर आता है, लेकिन यही खामोशी एक भयानक तूफान की भूमिका बन चुकी है.

तेंदुए ने किया मगरमच्छ पर हमला

दरअसल, झाड़ियों के बीच ऊपर की ओर से एक तेंदुआ उस मगरमच्छ को घूर रहा है, उसके हावभाव से लगता है कि उसे ये पानी में लेटा जीव कोई आसान शिकार नजर आ रहा है. शायद वो भूखा था या शायद उसकी शिकारी प्रवृत्ति ने उसे घात लगाने पर मजबूर किया, लेकिन जो भी हो, उसे अंदाजा नहीं था कि वो जिसकी तरफ देख रहा है वो कोई हिरण या खरगोश नहीं बल्कि वही है जिसे नदी का राजा कहा जाता है. फिर अचानक वो पल आता है जो वीडियो को दिल दहला देने वाला बना देता है. तेंदुआ बिना देर किए छलांग लगाता है और सीधा मगरमच्छ की पीठ पर जा गिरता है. पानी एक झटके में उफन जाता है और फिर शुरू होती है ऐसी लड़ाई जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं. 

पानी में खेला गया खूनी खेल

तेंदुआ अपने नुकीले पंजों से वार करता है, मगरमच्छ अपने शक्तिशाली जबड़े से पलटवार करता है. एक पल के लिए लगता है कि तेंदुआ भारी पड़ गया है, फिर अगले ही पल मगरमच्छ पूरी ताकत से पलटता है और दोनों पानी में गुम हो जाते हैं. कैमरा हर एंगल से उन्हें कैद करने की कोशिश करता है लेकिन लड़ाई इतनी तेज और अव्यवस्थित होती है कि समझ नहीं आता कौन किस पर भारी है. और फिर अचानक, बिना किसी नतीजे के, वीडियो वहीं खत्म हो जाता है. न कोई जीतता है, न कोई हारता है. सिर्फ ये सवाल बाकी रह जाता है कि आखिर कौन बचा और कौन गया.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को Joao Marcelo Biagini नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भूखे तेंदुए से कभी कोई नहीं जीत पाया है. एक और यूजर ने लिखा...दो आदमखोर दरिंदे एक दूसरे से भिड़ गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इनकी लड़ाई का अंजाम सिर्फ एक होगा, जो भूखा होगा वो बाजी मार जाएगा.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंदिर में पहुंची 'छोटी राधा', लिबास और क्यूटनेस पर दिल हारे भक्त
मंदिर में पहुंची 'छोटी राधा', लिबास और क्यूटनेस पर दिल हारे भक्त
जिसे समझा 1000 डॉलर वो निकले 1 मिलियन- लॉटरी ने यूं बनाया करोड़पति
जिसे समझा 1000 डॉलर वो निकले 1 मिलियन- लॉटरी ने यूं बनाया करोड़पति
एक पंजे में फाड़ दिया 4x4 SUV का टायर- शेर की ताकत देख हैरान हुए यूजर्स
एक पंजे में फाड़ दिया 4x4 SUV का टायर- शेर की ताकत देख हैरान हुए यूजर्स
बीजेपी प्रत्याशी के घर वोट मांगने पहुंची कांग्रेस की प्रत्याशी? वीडियो देख बन जाएगा दिन
बीजेपी प्रत्याशी के घर वोट मांगने पहुंची कांग्रेस की प्रत्याशी? वीडियो देख बन जाएगा दिन

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget