6 फीट 8 इंच लंबे शख्स के लिए छोटा पड़ा प्लेन का वॉशरूम, वीडियो वायरल
वह सीधे अंदर जाने की बजाय अलग-अलग एंगल से मुड़कर और झुककर किसी तरह अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आते हैं. किसी तरह अंदर जाने के बाद भी टॉयलेट के छोटे से केबिन में उनके हिलने-डुलने तक की जगह नहीं बचती.

हवाई जहाज का टॉयलेट कितना छोटा होता है, यह तो हम सब जानते हैं. लेकिन जरा सोचिए कि अगर किसी शख्स की लंबाई 6 फीट 8 इंच (6'8") हो, तो उसके लिए प्लेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करना कैसा अनुभव होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक कनाडाई कपल ने एयर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में 6 फीट 8 इंच लंबे पति की जद्दोजहद का नजारा कैमरे में कैद किया है.
बंदे की लंबाई इतनी ज्यादा थी कि फ्लाइट का टॉयलेट उसके आगे खिलौने जैसा नजर आने लगा.
दरवाजे पर अटका बंदा, मुड़-मुड़कर बनानी पड़ी जगह
ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स रेमंड और रमीसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह क्लिप शेयर की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 फीट 8 इंच लंबे रेमंड जब टॉयलेट के पास पहुंचते हैं, तो दरवाजे का साइज ही उनके लिए छोटा पड़ जाता है.
View this post on Instagram
वह सीधे अंदर जाने की बजाय अलग-अलग एंगल से मुड़कर और झुककर किसी तरह अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आते हैं. किसी तरह अंदर जाने के बाद भी टॉयलेट के छोटे से केबिन में उनके हिलने-डुलने तक की जगह नहीं बचती. पत्नी ने हंसते हुए कैप्शन लिखा...
"POV: जब आपका पति 6 फीट 8 इंच लंबा हो और उसे एयर इंडिया की फ्लाइट में वॉशरूम इस्तेमाल करना पड़े... यह कोई बाथरूम ब्रेक नहीं, बल्कि फुल-बॉडी वर्कआउट है!"
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
कमेंट्स में छिड़ गई जंग: 'एयर इंडिया की गलती है या बोइंग की?'
यह मजेदार वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर एयरलाइंस और एयरक्राफ्ट के डिजाइन को लेकर तीखी बहस छिड़ गई. कुछ लोग जहां इस नजारे पर ठहाके लगा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स एयर इंडिया के बचाव में उतर आए:
"भाई, इसमें एयर इंडिया की क्या गलती है? प्लेन तो अमेरिका की 'बोइंग' (Boeing) या 'एयरबस' बनाती हैं, जो पूरी दुनिया की एयरलाइंस इस्तेमाल करती हैं."
"6 फीट 8 इंच की हाइट वाले इंसान के लिए तो किसी भी प्लेन का टॉयलेट छोटा ही पड़ेगा, इसमें किसी एयरलाइन को दोष देना गलत है."
"यह टॉयलेट ब्रेक कम और जिम का स्ट्रेचिंग सेशन ज्यादा लग रहा है."
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो






















