एक्सप्लोरर

तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने रेप केस में तरुण तेजपाल को सुनाई गई सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. तेजपाल और गोवा सरकार के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद बेंच ने कहा कि वह सजा पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है.

रेप केस में सज़ा काट रहे पत्रकार तरुण तेजपाल की अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी है. न्यायालय ने तेजपाल की 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. तेजपाल ने अनुरोध किया था कि दीवाली के दौरान उन्हें जेल से बाहर रहने दिया जाए.

सजा स्थगित करने के इस आवेदन का गोवा सरकार के लिए पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मांग का विरोध किया था. जस्टिस एम एम सुंदेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने तेजपाल की सजा पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. तेजपाल और गोवा सरकार के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद बेंच ने कहा कि वह सजा पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है.

6 अगस्त को हुआ था सजा का ऐलान

6 अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट ने तेजपाल को रेप का दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी. हाई कोर्ट के इस फैसले ने ट्रायल कोर्ट के उस पुराने फैसले को पलट दिया, जिसमें 'तहलका' पत्रिका के पूर्व संपादक तेजपाल को बरी कर दिया गया था. 

तरुण तेजपाल पर क्या है आरोप?

उन्हें 2013 में गोवा में पत्रिका की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, एक होटल की लिफ्ट में अपनी एक जूनियर सहकर्मी के साथ रेप करने का दोषी पाया गया था. 62 वर्षीय पत्रकार ने दावा किया है कि वह राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए हैं. 20 अगस्त को तेजपाल ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

तरुण तेजपाल के खिलाफ गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में सजा की अवधि को 10 साल से बढ़ाकर उम्रकैद करने की मांग की है.

तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 14 सितंबर को गोवा की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को अपने आदेश में कहा था कि 10 साल की जेल की सजा भुगतने के लिए तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करें. सुप्रीम कोर्ट ने आत्मसमर्पण से छूट के अनुरोध वाली तेजपाल की याचिका खारिज कर दी थी.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
राहुल गांधी की PM मोदी को बहस के चैलेंज पर भड़की BJP, कहा- 'जीवन में पहली बार देखा...'
राहुल गांधी की PM मोदी को बहस के चैलेंज पर भड़की BJP, कहा- 'जीवन में पहली बार देखा...'
'मेरे पापा संभाल लेंगे', मिनी कूपर कार हादसे के आरोपियों को जमानत, लोगों में भयंकर गुस्सा
'मेरे पापा संभाल लेंगे', मिनी कूपर कार हादसे के आरोपियों को जमानत, लोगों में भयंकर गुस्सा
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget