एक्सप्लोरर

Watch: मेकअप आर्टिस्ट ने अनोखे अंदाज में लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मेकअप आर्टिस्ट को खास अंदाज में महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते देखा जा रहा है.

Trending Video In Hindi: देशभर में स्वर कोकिला के नाम से पहचानी जाने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. जिसके बाद से ही पूरे देश में सभी ने उनके लिए संवेदना व्यक्त की थी. महान गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया और उन्हें दुनिया भर से श्रद्धांजलि दी गई. इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक मेकअप आर्टिस्ट ने लता मंगेशकर जी को अनोखी श्रद्धांजलि दी है.

दिल्ली की इस मेकअप आर्टिस्ट को किसी का भी रूप लेने के लिए जाना जाता है. वह सोशल मीडिया पर कापी एक्टिव हैं और समय-समय पर अपने मेकअप आर्ट के जरिए कई लोगों के चेहरे जैसा मेकअप कर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. फिलहाल इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह मेकअप की मदद से महान गायिका लता मंगेशकर में तब्दील होते देखी जा रही हैं. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स चौंका गए हैं. क्योंकि इसे देख कर लगता है कि एक बार फिर से महान गायिका लता मंगेशकर हम सब के बीच जी उठी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dikshita | Makeup Artist (@stuck.in.a.paradise)

मेकअप आर्टिस्ट दीक्षिता ने इंस्टाग्राम पर अपने मेकअप के तीन वीडियो शेयर किए हैं. एक में उन्हें लता मंगेशकर के रूप में देखा जा रहा है तो दूसरे वीडियो में उन्होंने अपने पूरे मेकअप प्रॉसेस की वीडियो शेयर किया है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dikshita | Makeup Artist (@stuck.in.a.paradise)

दीक्षिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'फिर इस जन्म मैं...काश मुलकत हो. लता जी को मेरी श्रद्धांजलि' फिलहाल उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज के साथ ही बड़ी संख्या में यूजर्स ने लाइक किया है. वहीं लगातार यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. जिसमें से कई यूजर्स का कहना है कि लता मंगेशकर जी को दी गई सबसे एक बेहतरीन श्रद्धांजलि है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dikshita | Makeup Artist (@stuck.in.a.paradise)

बता दें कि लता मंगेशकर 29 दिनों से मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका इलाज किया जा रहा था. वहीं 8 जनवरी को उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया था. लता मंगेशकर के निधन के बाद केंद्र सरकार ने देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: जब जबड़ा फाड़ते हुए मगरमच्छ हुआ हमलावर... तो शख्स ने ऐसे बचाई अपनी जान

Watch: पूर्व नौकरशाह के बेटे ने कार से कुचलकर शख्स को काफी दूर तक घसीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget