एक्सप्लोरर

फ्रिज में छिपकर बैठा था खतरनाक किंग कोबरा, देखते ही उड़ गए सबके होश- वीडियो आया सामने

King Cobra Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप फ्रिज के पीछे बनी ग्रिल के अंदर छिपकर बैठा है, सबसे खतरनाक बात ये है कि ये सांप कोई मामूली सांप नहीं है, बल्कि ये एक किंग कोबरा है.

King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल सब कुछ वायरल होता है, फिर चाहे वो किसी का सड़क पर डांस हो या फिर ट्रेन में कोई झगड़ा हो रहा हो... ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर हमें देखने को मिल जाते हैं. इन वीडियोज को देखकर कभी तो हंसी आती है, लेकिन किसी वीडियो को देखकर पसीने भी छूट जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप सकती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि खतरनाक किंग कोबरा फ्रिज के पीछे छिपकर बैठा हुआ है. हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है, जिसे अब एक बार फिर शेयर किया जा रहा है. 

सांप देखते ही हालत खराब
कई बार लोगों के घर में सांप घुस आते हैं, ऐसे में वो घर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर देते हैं. जब लोग घर पर सांप देखते हैं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. उन्हें समझ नहीं आता है कि क्या करें... ऐसा ही उस शख्स के साथ भी हुआ, जिसके फ्रिज में सांप छिपकर बैठा था. 

फ्रिज के पीछे बैठा था किंग कोबरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप फ्रिज के पीछे बनी ग्रिल के अंदर छिपकर बैठा है, सबसे खतरनाक बात ये है कि ये सांप कोई मामूली सांप नहीं है, बल्कि ये एक किंग कोबरा है. जिसके एक डंक से किसी की भी तुरंत मौत हो सकती है. जब घर के लोगों को पता चलता है कि फ्रिज के पीछे सांप बैठा है तो वो रेस्क्यू टीम को बुलाते हैं. जिसके बाद फ्रिज को खिसकाया जाता है और सांप को निकालने का प्रोसेस शुरू होता है. जैसे ही सांप का मुंह फ्रिज से बाहर निकलता है, वो तुरंत डसने के लिए अपना फन फैलाता और डसने की कोशिश भी करता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akash Jadhav (@sarpmitra.akashjadhav25)

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कोबरा को पकड़ने में रेस्क्यू टीम को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. इस दौरान वो पकड़ने वाले पर कई बार हमला भी करता है. हालांकि आखिर में सांप को बैग में डाल दिया जाता है. फिलहाल इस वीडियो को देखकर लोगों के वाकई पसीने छूट रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दिखाई असली हीरामंडी की झलक, खूब वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget