एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दिखाई असली हीरामंडी की झलक, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Heeramandi Viral Video: हाल ही में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित हीरा मंडी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इसी बीच पाकिस्तान से असली हीरामंडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Heeramandi Viral Video: पिछले महीने 1 तारीख को नेटफ्लिक्स संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित हीरा मंडी सीरीज रिलीज हुई थी. लोगों के और क्रिटिक्स के हीरा मंडी को लेकर मिक्सड रिएक्शन आ रहे हैं. हीरा मंडी को लेकर कई लोगों का कहना है संजय लीला भंसाली में इसमें गलत फैक्ट दिखाएं हैं.  हालांकि नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को काफी देखा जा रहा है.

हीरा मंडी में मनीषा कोइराला,अदिति राव हैदरी और सोनाक्षी सिन्हा जैसी अभिनेत्रियों मे अभिनय किया है. हाल ही में संजय लीला भंसाली ने इसके अगले सीजन बनाने की घोषणा की है. इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूट्यूब का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उसने असली हीरा मंडी का वर्तमान हाल दिखाया है. 

पाकिस्तानी यूटूबर ने दिखाई असली हीरामंडी

नेटफ्लिक्स पर हीरा मंडी सीरीज के आने के बाद लोगों में हीरा मंडी को जानने को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ी है. सीरीज देखने के बाद लोग हीरा मंडी के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक यूटूबर द्वारा वर्तमान की असली हीरामंडी का वीडियो बनाया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले एक रेस्टोरेंट दिखाई दे रहा है. जहां एक महिला गाना गाते हुए दिखाई दे रही है. इसके बाद एक पुरानी सी दीवार पर एक जलता हुआ लैंप लटकता नजर आ रहा है.

वीडियो में आगे सड़क के बगल पर ठेले पर एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई दिखाई दे रही है. महिला के बगल से कुछ पुतले रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. महिला ढोलक बजाती हुई दिख रही है. आसपास बच्चे गुजरते दिख रहे हैं. इसके बाद हीरा मंडी की सड़क दिखाई दे रही हैं जो चारों ओर से रोज लाइट की  से जगमग नजर आ रही. आसपास कुछ दुकानें भी नजर आ रहीं हैं. इसके बाद वीडियो को आखिरी हिस्से में एक घोड़े की एक बग्गी चलती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Orange Wall (@the.orange.wall)

 

लोग कर रहे हैं कमेंट्स 

वायरल हो रहे है इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the.orange.wall नाम के अकाउंट से शेयर किया है. जिसे 4 चार हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस पर लोगोंके काफी कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'लोग इस जगह (हीरामंडी) का प्रचार क्यों कर रहे हैं. इसमें क्या अच्छा हैं?' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'ये अब फूड स्ट्रीट है ज्यादातर वो लोग ये एरिया छोड़ चुके हैं. जब के यहां एक रेस्टोरेंट है जहां काम करने वाले इनके बच्चे हैं.' एक और यूजर ने कहा है 'यह एक सांस्कृतिक विरासत है, चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं, वहां रहने वाले लोगों ने कभी जानबूझकर वहां रहने का विकल्प नहीं चुना है, इसलिए उनकी जीवित रहने की कहानियों का सम्मान करें.'

यह भी पढ़ें: चुनाव नतीजों के बाद चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, मजे ले रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget