Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की महाडील को लेकर सस्पेंस और कंफ्यूजन चरम पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले 60 दिनों से लगातार दावा कर रहे हैं कि "डील बस होने ही वाली है", लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ट्रंप ने अब साफ चेतावनी दी है कि या तो शानदार डील होगी या फिर कोई डील नहीं होगी और दोबारा भयंकर हमले किए जाएंगे। एक तरफ जहां बातचीत दो से तीन दिन में फाइनल होने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने फाइटर जेट पर 'मार्क 84 बम' फिट करने की तस्वीर शेयर की, जिसका ईरानी सेना ने अमेरिकी बोट्स की तबाही की फोटो दिखाकर करारा जवाब दिया है। क्या यह सिर्फ माइंड गेम है या फिर से छिड़ेगी भीषण जंग? पूरी इनसाइड स्टोरी के लिए वीडियो को अंत तक देखें



























