एक्सप्लोरर

Keyboard Trend: सोशल मीडिया पर कीबोर्ड से बन रहे मीम, दिल्ली पुलिस ने भी ट्रेंड पर ले लिए मजे

Keyboard Trend: लोग अपनी क्रिएटिविटी और दिमाग दौड़ाकर कुछ ऐसा बना रहे हैं, जिससे आपकी भी हंसी छूट जाएगी. यानी लैपटॉप की दो कीज के बीच देखते ही आपके दिमाग में मीम आ जाएगा.

Keyboard Trend: क्रिएटिविटी की कोई हद नहीं होती है, आजकल सोशल मीडिया ने हर किसी को एक प्लेटफॉर्म दे दिया है. यानी हर कोई अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहा है. अक्सर ऐसे वीडियो और फोटोज आपने देखे होंगे, जो आपका दिमाग हिला देते हैं. कई ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर चलते हैं, जिनके लोग खूब मजे लेते हैं. अब ऐसा ही एक ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कंप्यूटर या लैपटॉप के की-बोर्ड से लोग मीम बना रहे हैं. इसमें लोगों से कहा जा रहा है कि वो दो एल्फाबेट्स के बीच में जो लिखा है उसे पढ़ें, जब लोग उसे पढ़ रहे हैं तो ये कोई मीम का नाम बन जाता है. 

ट्रेंड हो रहा मजेदार
इस ट्रेंड को लोगों ने और भी मजेदार बना दिया है, लोग अपनी क्रिएटिविटी और दिमाग दौड़ाकर कुछ ऐसा बना रहे हैं, जिससे आपकी भी हंसी छूट जाएगी. यानी लैपटॉप की दो कीज के बीच देखते ही आपके दिमाग में मीम आ जाएगा. इसीलिए ये ट्रेंड काफी मजेदार होता जा रहा है, रोज लोग कुछ ऐसा खोज लाते हैं, जिसमें कुछ नया और दिलचस्प होता है. 

कहां से शुरू हुआ ट्रेंड?
अब सबसे पहले आपको बताते हैं कि इस ट्रेंड की शुरुआत कहां से हुई. इस ट्रेंड को Yui Hirasawa  ने शुरू किया, जो एनीमे सीरीज के प्रोटागोनिस्ट हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कीबोर्ड पर T और O के बीच देखो... इसके बाद जब लोगों ने इनके बीच के लेटर पढ़े तो इसमें उनका नाम YUI आया. अब इसी ट्रेंड को लोगों ने अलग-अलग तरीके से पेश करना शुरू कर दिया. कुछ लोग अपना नाम कीज के बीच खोज रहे हैं तो कुछ लोग कीबोर्ड से ही मीम बना रहे हैं. 

दिल्ली पुलिस ने भी लिए मजे
ये ट्रेंड इतना वायरल हो गया है कि फूड डिलीवरी ऐप स्विगी और दिल्ली पुलिस तक इसमें शामिल हो गई है. दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्विटर पर लिखा गया कि अगर आप ड्राइविंग करते हुए कीबोर्ड पर देखेंगे तो आपको Q और R के बीच जो है वो चालान के साथ मिलेंगे. अब अगर आप कीबोर्ड पर Q और R के बीच देखते हैं तो यहां WE बनता है. यानी पुलिस ने कहा कि हम आपको चालान के साथ मिलेंगे.

 

इसी तरह एक यूजर ने लिखा कि एच और एल के बीच देखो... जिसे देखने पर जेके बनता है. यानी जस्ट किडिंग... एक दूसरे यूजर ने तुषार कपूर का एक मीम शेयर किया और लिखा कि वाई और पी के बीच में देखो... जिसे देखने पर उई शब्द बन रहा है.

ये भी पढ़ें - महिला ने कोर्ट में पति की जूता निकालकर कर दी धुनाई, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget