एक्सप्लोरर

जाह्नवी कपूर ने अंबेडकर को लेकर कही ये बड़ी बात, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है, वो हमेशा बेबाकी के साथ अपनी बात रखती है और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है.

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड सेलेब्स जब भी कोई इंटरव्यू देते हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखते हैं कि कहीं कुछ ऐसा न बोल दें, जिससे विवाद हो जाए. हालांकि कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और किसी भी चीज की चिंता नहीं करते हैं. मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी और अब इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम कमा चुकीं जाह्नवी कपूर भी ऐसे ही सेलेब्स में से हैं. जाह्नवी हमेशा से अपनी बात खुलकर रखती हैं और यही वजह है कि लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं. अब सोशल मीडिया पर जाह्नवी का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो अंबेडकर को लेकर बड़ी बात कह रही हैं. 

इंटरव्यू की क्लिप वायरल
दरअसल ये एक इंटरव्यू की क्लिप है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि ये इंटरव्यू नया नहीं है, बल्कि महीने पुराना है. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी लाइफ के बारे में बता रही हैं. इसमें सुना जा सकता है कि जाह्नवी कल्चर और हिस्ट्री को लेकर अपनी जानकारी के बारे में भी बता रही हैं. 

अंबेडकर की किताब ने बदल दी जिंदगी
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर कहती हैं, "मैं इस समाज का हिस्सा हूं, मैं एक हिंदू हूं, मैं मेरे कल्चर और मेरे समाज के बारे में इतना कम जानती हूं, मैं अंबेडकर रोड पर रहती हूं और मुझे इसके इतिहास के बारे में इतनी कम जानकारी है. इसके बाद मुझे ट्रिगर हुआ और मैंने अंबेडकर की 'एनिहिलेशन ऑफ कास्ट' बुक पढ़ी, साथ ही कुछ वीडियो भी देखे... मैं अभी भी लगातार सीख रही हूं, मुझे लगता है कि सभी को अपने इतिहास और समाज के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए. इस एक किताब को पढ़कर मैं काफी बदल गई, मैं जिस सोशल एनवायरमेंट में रहती हूं, उसे परखने लगी हूं. हमें पता भी नहीं है कि हमारे अंदर जातिवाद इतना ज्यादा भरा हुआ है. इस बारे में हम लोग बात भी नहीं करते हैं, ये काफी शर्मनाक बात है."

यूजर्स कर रहे तारीफ
जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि काफी कम सेलेब्रिटी ऐसे हैं, जो ऐसी सोच रखते हैं. जातिवाद और ऐसी चीजों को लेकर हमेशा बोलना चाहिए. ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो बता रहे हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने एनिहिलेशन ऑफ कास्ट पढ़ना शुरू कर दिया है. 

ये भी पढ़ें - जब मैच देखने पहुंचा धोनी का हमशक्ल... असली वाले की बैटिंग भूल नकली के साथ सेल्फी लेने लगे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Viral Video : 'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
Viral Video: 30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget