एक्सप्लोरर

'370 रिस्टोर में ही निकल जाएगी इनकी जिंदगानी' J&K विधानसभा की धक्कामुक्की का वीडियो देख भड़के यूजर्स

Jammu kashmir Vidhan Sabha Viral Video: जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार यानी 7 नवंबर को धारा 370 को रिस्टोर करने को लेकर खूब हंगामा. विधायकों की धक्कामुक्की भी हुई, वीडियो खूब हो रहा है वायरल.

Jammu kashmir Vidhan Sabha Viral Video: साल 2019 में जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म किया गया था. तब से लेकर के अब तक जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू था. पिछले महीने जम्मू कश्मीर में दोबारा चुनाव हुए जिसमें नेशनल कांफ्रेंस ने बहुमत हासिल की और उमर अब्दुल्ला प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनाए गए. जम्मू कश्मीर में विधानसभा का सत्र चल रहा है और इस सत्र में एक बार फिर से धारा 370 को रिस्टोर करने की मांग उठ गई है.

इसी के लिए गुरुवार यानी 7 नवंबर को विधानसभा में खूब हंगामा भी हुआ. यहां तक की विधायकों ने आपस में धक्का मुक्की भी की, बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही को भी बीच में ही रोकना पड़ा. सोशल मीडिया पर जम्मू कश्मीर विधानसभा के अंदर हंगामे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

जम्मी कश्मीर विधानसभा में विधायकों की धक्कमुक्की

सोशल मीडिया पर आपने अक्सर लोगों को तो खूब लड़ते हुए देखा होगा. तो नेताओं के बीच भी जुबानी जंग होते हुए खूब देखी होगी. लेकिन नेताओं को आम आदमियों की तरह एक दूसरे से धक्का मुक्की करते हुए लड़ते झगड़ते हुए कम देखा होगा. लेकिन अब आप यह भी देख लीजिए. सोशल मीडिया पर इन दिनों जम्मू कश्मीर विधानसभा से विधायकों के बीच धक्कमुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: Viral Photo: EMI अभी बाकी है! सड़क पर खड़ी इस कार के पीछे लिखा मैसेज पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

दरअसल वीडियो 7 नवंबर का है जब विधानसभा में एक विधायक आर्टिकल 370 को रिस्टोर करने की मांग का पोस्टर लेकर पहुंच गए थे. इस पोस्टर को देखकर भाजपा के विधायक भड़क गए और उनके हाथ से पोस्टर छीन लिया इस दौरान माहौल लड़ाई का बन गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई, भाजपा विधायकों ने लांगेट के विधायक शेख खुर्शीद के हाथों से पोस्टर लेकर फाड़ दिया. इसी बात को लेकर विधायकों के बीच आपस में खूब धक्का मुक्की भी हुई इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: अपने नवजात बच्चे की महिला ने ऑनलाइन लगाई कीमत! फेसबुक पर एड देने के बाद गिरफ्तार

लोग कर रहे हैं कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट @ANI से शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 23000 के करीब बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के भी काफ़ी कमेंट आ रहे हैं कई लोग विधायकों पर खूब नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ' इनकी जिंदगानी रिस्टोर 370 में ही निकल जानी है.' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'जम्मू कश्मीर 1 साल बाद फिर से प्रेसिडेंट रूल के अंदर होगा' तो वहीं एक यूजर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा है 'क्या यह लोकतंत्र है चुने हुए प्रतिनिधियों को बाहर कर देना.' 

यह भी पढ़ें: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कंडक्टर ने सूझबूझ से बचाई लोगों की जान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget