एक्सप्लोरर

Viral Photo: EMI अभी बाकी है! सड़क पर खड़ी इस कार के पीछे लिखा मैसेज पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Swift Car: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह स्विफ्ट कार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है क्योंकि इस पर जो लिखा हुआ है उसे देखकर आपके हंसी भी आएगी.

Trending News: ट्रकों के पीछे लिखे मजेदार वाक्य तो आपने खूब देखे होंगे. मजेदार कोट्स लिखवाने के लिए देशभर में जानें जाते हैं और इनके पीछे लिखीं लाइनें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर मजेदार लाइन को लेकर ट्रक नहीं बल्कि एक कार चर्चा का विषय बनी हुई है. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह स्विफ्ट कार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है क्योंकि इस पर जो लिखा हुआ है उसे देखकर आपके हंसी भी आएगी और कार मालिक की ईमानदारी का परिचय भी मिलेगा. आइए आपको तफ्सील से बताते हैं.

कार ड्राइवर ने कार के पीछे लिखा कुछ ऐसा कि हो गया वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार की तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसके पीछे दो मैसेज लिखे हैं. पहला मैसेज पढ़कर तो आपको धमाल फिल्म के असरानी याद आ जाएंगे. लेकिन दूसरा मैसेज पढ़ आपकी हंसी निकल जाएगी. दूसरे मैसेज में लिखा है " Keep Distance EMI Is Pending"  यानी कार की किश्तें अभी बाकी हैं, लिहाजा दूरी बनाकर चलें. अब सोशल मीडिया पर यह कार लोगों के बीच हंसी का पात्र बनी हुई है. हालांकि इस मैसेज को देखकर ये तो पक्का है कि कार का मालिक ईमानदार है और खुले आम बता रहा है कि भाई मेरी कार ईएमआई पर चल रही है.
 

इससे पहले भी कई कारें हुई हैं वायरल

ये पहली बार नहीं है कि इस तरह के कोट्स को लेकर कोई कार ऑनलाइन वायरल हुई हो. इससे पहले भी कई सारी गाड़ियां इस तरह के मजाकिया कोट्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं. हाल ही में बेंगलुरु और हैदराबाद से दो तस्वीरें सामने आई थी जिनमें कैब ड्राइवर्स ने पैसेंजर के लिए अजीब तरह के मैसेज लिखे हुए थे और ये भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए थे.
 

बीमा नहीं है क्या? यूजर्स ने पूछे सवाल

पोस्ट को @HasnaMatBhai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 3 लाख 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कार का मालिक ईमानदार है. एक और यूजर ने लिखा...ओह इसी बात की तो बड़ी टेंशन है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई कार का बीमा करवा ले, कोई टेंशन नहीं रहेगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget