एक्सप्लोरर

IPL 2025: जीत के बाद बच्चे की तरह रवि शास्त्री की गोद में जा लिपटे विराट..वायरल हो रहा इमोशनल वीडियो

वो विराट जो मैदान पर शेर की तरह गरजता है, वो अपनी सबसे कोमल, मासूम और दिल छू लेने वाली भावनाओं के साथ कैमरे में कैद हो गया. रवि शास्त्री के साथ इस भावुक पल को देख आपके भी आंसू निकल आएंगे.

IPL 2025 का फाइनल महज एक क्रिकेट मैच नहीं था, वो करोड़ों उम्मीदों का विस्फोट था. सालों की थकान, ट्रोल्स की मार, खामोश संघर्ष और एक न खत्म होने वाला इंतजार, सब कुछ एक रात में बह गया जब RCB ने 18 साल बाद पहली बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. स्टेडियम में जश्न का माहौल था, कैमरे चमक रहे थे.

अनुष्का शर्मा अपनी आंखों से बहते हुए गर्व को मुस्कान में छिपा रही थीं और विराट कोहली...वो विराट जो मैदान पर शेर की तरह गरजता है, वो अपनी सबसे कोमल, मासूम और दिल छू लेने वाली भावनाओं के साथ कैमरे में कैद हो गया. उस वक्त जब वह दौड़ते हुए रवि शास्त्री की ओर गए और उन्हें कसकर गले लगाया, मानो बरसों से रुका हुआ जज्बात एक पल में फूट पड़ा.

बच्चों की तरह दौड़े और रवि शास्त्री के गले लग गए विराट

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हर चेहरा मुस्कुरा रहा था, पर सबसे ज्यादा जिस पल ने लोगों के दिल को छू लिया, वो था विराट कोहली और रवि शास्त्री का मिलन. सेरेमनी चल रही थी, कैमरे घूम रहे थे, विराट के इर्द-गिर्द उनका परिवार था. अनुष्का शर्मा और बाकी रिश्तेदार. तभी अचानक विराट की नजर भीड़ के बीच से रवि शास्त्री पर पड़ी. विराट ने जैसे ही उन्हें देखा, उनके चेहरे पर एक मासूम सी मुस्कान आई और अगले ही पल वो दौड़ पड़े. किसी छोटे बच्चे की तरह जो अपने पापा को एयरपोर्ट पर देखकर दौड़ता है और जाकर उनकी गोद में समा जाता है. वही जज्बा, वही मासूमियत, वही पवित्र अपनापन विराट की इस हरकत में झलक रहा था.

रवि शास्त्री ने भी खोली अपनी बाहें

रवि शास्त्री ने भी दोनों बाहें खोल दीं, जैसे कोई पिता अपने बेटे को सीने से लगाता है. विराट ने उन्हें लिपटकर वो सारी थकान, सारी मेहनत, सारे अधूरे पल जैसे उनकी गोद में डाल दिए हों. ये सिर्फ एक गले लगना नहीं था, ये उस दौर का शुक्रिया था जब रवि शास्त्री ने कोच रहते हुए विराट को पंख दिए, आत्मविश्वास दिया और एक आक्रामक बल्लेबाज को टीम इंडिया का मजबूत स्तंभ बना दिया.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस...तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...विराट कोहली का ये अंदाज सबसे प्यारा था. एक और यूजर ने लिखा...विराट जैसा खिलाड़ी 100 साल में एक बार पैदा होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...18 साल का सब्र, टूटा नहीं लेकिन बांध. जिंदाबाद विराट कोहली.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर...मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
मां तो मां होती है... गाय के बछड़े को दूध पिलाती कुतिया का वीडियो वायरल
मां तो मां होती है... गाय के बछड़े को दूध पिलाती कुतिया का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget