एक्सप्लोरर

मौत को छूकर टक से वापस...तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

मेगा हाईवे के किनारे खड़ा ऑटो, उसका मालिक उसमें झुककर कुछ साफ-सफाई कर रहा है. न कोई अफरा-तफरी, न कोई खतरे की आहट. लेकिन कहते हैं ना, "तूफान से पहले की शांति सबसे घातक होती है."

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की एक खास बात होती है. वो सिर्फ दृश्य नहीं होते, वो एहसास छोड़ते है और जब वीडियो किसी हादसे से जुड़ा हो, तो हर फ्रेम जैसे दिल की धड़कनों को तेज कर देता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ा एक साधारण सा ऑटो और उसका चालक अचानक एक ऐसी घटनाक्रम का हिस्सा बन जाता है, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. वीडियो की शुरुआत में सबकुछ बेहद शांत नजर आता है.

कार ने ऑटोरिक्शा को मारी जोरदार टक्कर

एक मेगा हाईवे के किनारे खड़ा ऑटो, उसका मालिक उसमें झुककर कुछ साफ-सफाई कर रहा है. न कोई अफरा-तफरी, न कोई खतरे की आहट. लेकिन कहते हैं ना, "तूफान से पहले की शांति सबसे घातक होती है" और यही इस वीडियो में अगले ही सेकंड में देखने को मिलता है. वीडियो में दिखता है कि हाईवे के एक किनारे ऑटोरिक्शा खड़ा है. उसका चालक पूरी तल्लीनता से ऑटो की धूल साफ कर रहा है, जैसे हर रोज करता होगा. उसके आसपास कोई चहल-पहल नहीं, माहौल बिल्कुल सामान्य है. अचानक एक तेज़ आवाज और कैमरे की फ्रेम में दाखिल होती है एक बेहद तेज रफ्तार कार, जो पूरी बेकाबू होती हुई सीधे जाकर ऑटो और उसके चालक को उड़ा देती है.

बाल बाल बचा चालक

टक्कर इतनी ज़ोरदार होती है कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ जाते हैं और चारों तरफ प्लास्टिक और मेटल के टुकड़े बिखर जाते हैं. ये एक ऐसा पल होता है जो देखने वाले को अंदर तक हिला देता है. लेकिन चमत्कार जैसा कुछ उस पल होता है जब टक्कर के ठीक बाद जब धूल और मलबा छंटता है, तो देखा जाता है कि ऑटो रिक्शा चालक जिंदा है. न सिर्फ जिंदा, बल्कि चमत्कारिक रूप से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. अब सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर भयंकर हैरानी में हैं कि इतनी जोरदार टक्कर के बाद चालक बच कैसे गया.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...जाको राखे साइयां मार सके ना कोय. एक और यूजर ने लिखा...अंधा नहीं ये नशेड़ी था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऑटो वाले को क्यों तोड़ा भाई.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget