एक्सप्लोरर

मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स, दिल जीत रहा वीडियो

महिला ने संकोच के साथ पैंट्री स्टाफ से पूछा कि क्या वे उसके मासूम बच्चे के लिए यह ओट्स पका देंगे? फिर क्या था, रेलवे कर्मचारियों ने बिना एक पल गंवाए मुस्कुराते हुए ओट्स का पैकेट अपने हाथ में लिया.

बिहार से बेंगलुरु जा रही एक मां के लिए ट्रेन का सफर तब यादगार बन गया, जब 2 साल के मासूम की भूख देखकर रेलवे के पैंट्री स्टाफ का दिल पिघल गया और उन्होंने मिनटों में कुछ ऐसा कर दिया जिसकी तारीफ पूरे इंटरनेट पर हो रही है.

अक्सर ट्रेन की लंबी यात्रा में छोटे बच्चों को संभालना और उनके खाने-पीने का ख्याल रखना किसी जंग से कम नहीं होता. ऐसा ही कुछ हाल बिहार से बेंगलुरु जा रही एक महिला का भी था. महिला ने अपने 2 साल के बच्चे के लिए घर से ही ओट्स का एक पैकेट और छोटा सा बर्तन साथ रख लिया था, ताकि बच्चे को बाहर का उल्टा-सीधा खाना न खिलाना पड़े. शाम ढलते ही जब बच्चे को भूख लगी, तो महिला घबराते हुए सीधे ट्रेन के पैंट्री कार में पहुंच गई.

पैंट्री स्टाफ का कमाल, 5 मिनट में 'ओट्स' तैयार

महिला ने बेहद संकोच के साथ पैंट्री स्टाफ से पूछा कि क्या वे उसके मासूम बच्चे के लिए यह ओट्स पका देंगे? फिर क्या था, रेलवे कर्मचारियों ने बिना एक पल गंवाए मुस्कुराते हुए ओट्स का पैकेट अपने हाथ में लिया. पैंट्री स्टाफ ने न सिर्फ खुशी-खुशी मदद की, बल्कि महज 5 मिनट के अंदर गरमा-गरम ओट्स बनाकर मां के हाथों में थमा दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DakshNMom🧿 | Content Creator 👧 | Fashion 👗| Lifestyle 🥻 (@dakshnmom)

इंटरनेट पर तारीफों की बौछार, मंत्री जी को कहा थैंक्स

रेलकर्मियों के इस हमदर्दी भरे रवैये ने महिला का दिल जीत लिया. महिला ने इस खूबसूरत लम्हे को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेलवे को शुक्रिया कहा. महिला की यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- "कानून और नियम अपनी जगह हैं, लेकिन इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता."

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

यूजर्स बोले, वीडियो देखकर दिल खुश हो गया

वीडियो को dakshnmom नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हर Pantry स्टाफ एक जैसा नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा...लगता है रेलवे ने किसी भले आदमी को नौकरी दी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वीडियो देखकर दिल खुश हो गया, सभी को एक दूसरे की मदद करनी ही चाहिए.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget