एक्सप्लोरर

VIDEO: भारतीय शख्स ने हांगकांग में महिला के साथ की 'घिनौनी हरकत', सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

Video Viral: महिला अपने पूरे दिन का ब्योरा लाइव वीडियो के जरिए अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर रही थी, तभी उसके साथ एक घिनौनी घटना घटी.

हांगकांग से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भारतीय शख्स ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. महिला कोरियाई नागरिक है, जो घूमने के लिए हांगकांग आई थी. वो एक कंटेट क्रिएटर है. जिस वक्त महिला के साथ भारतीय शख्स ने छेड़छाड़ की, उस समय महिला अपने सफर का लाइव वीडियो बना रही थी. हालांकि उसे अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है. 

महिला अपने पूरे दिन का ब्योरा लाइव वीडियो के जरिए अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर रही थी, तभी उसके साथ एक घिनौनी घटना घटी, जिसके बाद उसके रोंगटे खड़े हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पूरे दिन के सफर के बाद अपने घर की तरफ जा रही थी. तभी मेट्रो स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक भारतीय शख्स से होती है, जो उसे बताता है कि उसे अपने घर तक पहुंचने के लिए कौन सी मेट्रो लाइन लेनी है. पहले तो महिला को लगता है कि शख्स बिना किसी कारण उसकी मदद कर रहा है. पहले तो वो नॉर्मल रिएक्ट करती है.  

काफी देर तक परेशान करता रहा शख्स

हालांकि बाद में शख्स उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर देता है. वह उसका पीछा करने लगता है और करीब आने लगता है. महिला कई बार उसे खुद से दूर करती है, लेकिन शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आता. वह कभी उसका हाथ पकड़ने लगता है तो कभी उसकी कमर पकड़ने लग जाता है. महिला शख्स की इस हरकत से घबरा जाती है और कहने लगती है 'मैं अकेली नहीं हूं.' शख्स सारी हदें तब पार कर देता है, जब वो महिला को जबरन कमर से पकड़कर किस कर देता है. शख्स की इस हरकत के बाद महिला डर जाती है और मदद की गुहार लगाने लगती है. इसके बाद शख्स भी वहां से फरार हो जाता है. 

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

लाइव वीडियो के दौरान इस घटना को कई लोगों ने देखा. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि महिला का यौन उत्पीडन करने वाले शख्स का नाम अमित जरियाल है, जो एक भारतीय है. इस वीडियो पर यूजर्स का गुस्सा भी भड़क पड़ा है. एक यूजर ने कहा, 'इसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'इसको अरेस्ट करके तुरंत जेल भेज देना चाहिए.'

ये भी पढ़ें: शिकारी ने 'गजराज' पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां...तो भड़क गया हाथियों का झुंड, ऐसे सिखाया सबक- VIDEO   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget