एक्सप्लोरर

शिकारी ने 'गजराज' पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां...तो भड़क गया हाथियों का झुंड, ऐसे सिखाया सबक- VIDEO

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरे के आगे दो शिकारी बंदूर लेकर खड़े हैं. उनका निशाना हाथियों के झुंड में चल रहे एक विशाल हाथी पर है

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ शिकारी हाथियों के झुंड को निशाना बनाते नजर आ रहे हैं. बंदूक से लैस शिकारी ने हाथियों के झुंड से एक हाथी को टारगेट किया और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया. हाथी का बच्चा झुंड के साथ खाली मैदान में टहल रहा था. लेकिन तभी इनका शिकार करने आए कुछ लोगों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, इन लोगों ने हाथी पर गोली चलाने का बकायदा वीडियो भी शूट किया, जो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरे के आगे दो शिकारी बंदूर लेकर खड़े हैं. उनका निशाना हाथियों के झुंड में चल रहे एक विशाल हाथी पर है, जो अपने बच्चे और बाकी साथियों के साथ टहल रहा है. उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि दोस्तों और बच्चों के साथ उसका ये आखिरी दिन है. जब हाथी अपनी मौज-मस्ती में चल रहा था, ठीक तभी शिकारियों ने उसपर गोली चला दी. लगातार तीन गोलियां खाने के बाद हाथी लड़खड़ाने लगा और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा. 

भड़क गया हाथियों का झुंड

साथी पर गोली चलता देख झुंड के सारे हाथी भड़क जाते हैं और शिकार कर रहे लोगों को दौड़ाने लगते हैं. जैसे ही हाथी उनकी तरफ बढ़ना शुरू होते हैं, वैसे ही शिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं और वे वहां से जान बचाकर भागने लगते हैं. इस दौरान शिकारी हाथी पर चिल्लाकर उनको डराने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी गुस्साए गजराज का झुंड उनकी तरफ बढ़ना जारी रखता है. लेकिन बीच में जब वे अपने दोस्त को जमीन पर गिरते हुए देखते हैं, तो उसके पास मदद करने के लिए दौड़ पड़ते हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

साल में दो बार करते हैं शिकार

बिग गेम हंटर कॉर्न क्रूगर के मुताबिक, यह वीडियो कई साल पुरानी है, जिसे नामीबिया के नाकाबोलेलवा कंजर्वेंसी में शूट किया गया था. क्रूगर ने बताया कि इस इलाके में कम संख्या में हाथी पाए जाते हैं और हम लोग साल में सिर्फ दो ही बार हाथियों का शिकार करते हैं. उन्होंने कहा कि आसपास रहने वाले समुदायों को हाथियों का शिकार करने से आर्थिक रूप से काफी फायदा मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका स्थित क्रूगर नेशनल पार्क में साल 2018 में जनवरी से अगस्त महीने के दौरान 58 हाथियों का शिकार किया गया था.

ये भी पढ़ें: खौलते तेल में बिच्छू और कॉकरोच को तलती नजर आई महिला, VIDEO देखकर भड़के लोग, कहा- कुछ तो दया करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget