एक्सप्लोरर

भारत से हारने का मिला इनाम! आसिम मुनीर के प्रमोशन पर जमकर मौज ले रहे लोग, मीम हो रहे वायरल

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले पाकिस्तान के इतिहास में फील्ड मार्शल की उपाधि सिर्फ एक बार दी गई थी जब जनरल अयूब खान ने 1960 के दशक में खुद को ही इस पद से नवाज लिया था.

पाकिस्तान की फौज के मुखिया जनरल आसिम मुनीर को अब 'फील्ड मार्शल' की नई पहचान मिल गई है. शहबाज शरीफ की अगुवाई में हुई संघीय कैबिनेट की अहम बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया. पाकिस्तानी मीडिया, खासकर अखबार डॉन के मुताबिक, जनरल मुनीर को "ऑपरेशन बनयान-उम-मर्सूस" के दौरान दिखाई गई 'असाधारण रणनीतिक सूझबूझ' के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है. हालांकि, कुछ लोग इसे ज्यादा 'राजनीतिक फैसले' के रूप में भी देख रहे हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले पाकिस्तान के इतिहास में फील्ड मार्शल की उपाधि सिर्फ एक बार दी गई थी जब जनरल अयूब खान ने 1960 के दशक में खुद को ही इस पद से नवाज लिया था. लेकिन अब जनरल आसिम मुनीर को सोशल मीडिया पर यूजर्स के तीखे तंज का सामना करना पड़ रहा है. जहां लोग इस उपाधि के लिए पाकिस्तानी सरकार और फौज के मुखिया को हार लबादा ओढ़ने को कह रहे हैं.

भारत से हार के बाद मिले प्रमोशन पर ट्रोल हुए आसिम मुनीर

गौरतलब है कि आसिम मुनीर को ये सरफराजी भारत की तरफ से हुए जवाबी हमले के बाद मिली है, जिसमें पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी. पहलगाम के जवाब में भारत ने 12 पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर कैलिब्रेटेड मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद पाकिस्तान के सैन्य बुनियादी ढांचे और संपत्तियों पर व्यापक तबाही हुई. इसके बाद पाकिस्तान के DGMO ने अपने भारतीय समकक्ष को फोन किया और युद्धविराम के लिए अनुरोध किया. इन सबके बाद जैसे ही आसिम मुनीर का प्रमोशन हुआ वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे और कहने लगे कि शर्म करो, बुरी तरह से हारने का तुम्हें ये इनाम मिला है.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

शर्म का ओढ़ लीजिए लबादा, बोले यूजर्स

सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे पोस्ट वायरल हैं जिस पर आसिम मुनीर को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने बवाल मचाया हुआ है. एक यूजर ने लिखा....पहली बार देखा, हारने के बाद किसी को प्रमोशन दिया जा रहा है. एक और यूजर ने लिखा...आसिम मुनीर को मजा आ गया, पहले जंग हार जाओ, फिर प्रमोशन ले लो. गजब है पाकिस्तान भी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे आसिम साहब, आप शर्म का लबादा क्यों नहीं ओढ़ लेते, ये सम्मान लेने से पहले एक पल भी हार का ख्याल नहीं आया?

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Dog Head Stuck Into Wall: डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Milk Tanker Overturned: मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो
मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget