एक्सप्लोरर

Trending: बिजनेस ट्रिप के बहाने पूर्व प्रेमिका के साथ टाइम स्पेंड कर घर लौटा था पति, एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश

Viral News: सोशल मीडिया पर बेकी की यह पोस्ट वायरल हो रही है, अब तक इस पर 13 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

Trending News: अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो अपराध करने के बाद कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है. फिल्मों, कहानियों और हकीकत की दुनिया में आपने ऐसे बहुत उदाहरण देखे होंगे जहां एक शख्स ने पूरी प्लानिंग के साथ क्राइम किया हो लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है. यदि आपने ऐसा कोई उदाहरण नहीं सुना तो आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां एक पति बिजनेस ट्रिप पर के बहाने अपनी पूर्व प्रेमिका के संग टाइम स्पेंड कर लौटता है, उसने इस राज को राज रखने की तमाम कोशिश की लेकिन उसकी एक गलती उसके लिए नासूर बन गई.

बेकी ने टिकटॉक पर बयां की पूरी कहानी
दरअसल, बेकी नाम की महिला ने अपने टिकटॉक चैनल पर अपने पति की यह करतूत बयां की है. बेकी ने बताया कि उसका पति एक महीने पहले एक बिजनेस ट्रिप पर गया था और वह उसी होटल में ठहरा जिसमें उसकी पूर्व प्रेमिका ठहरी हुई थी. दरअसल वह उसी के ऑफिस में काम करती है. उसे अपने पति पर पहले से ही शक था. इसलिए उसने उससे मैसेज के जरिए बात की. इस पर उसके पति ने बताया ऐसा कुछ भी नहीं है.

हालांकि उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी एक्स से यह जरूर पूछा था कि क्या अभी भी उसमें इंटरेस्ट है. मैसेज में बेकी ने अपने पति से कहा- तुम्हारे साथ जैस (गर्लफ्रेंड) है, इसलिए मैं परेशान हूं, मुझे नहीं पता कि मुझे परेशान होना चाहिए कि नहीं. इस पर उसका पति जवाब देता है- 'तुम्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम एक होटल में नहीं ठहरे हैं. वह मेरे बगल वाले होटल में है. इसलिए चिंता मत करो. यहां तक की अब वह मुझे पसंद भी नहीं करती है.'

यह भी पढ़ें: Watch: अपने बेहतरीन डांस मूव्स से आंटी ने स्टेज पर लगाई आग, कॉन्फिडेंस की कायल हुई जनता

होटल का नाम बताने से कर दिया मना
बेकी इसके बाद अपने पति से उस होटल का नाम जानने की कोशिश करती है जिसमें वह ठहरा हुआ था, ताकि वह वहां फोन करके पता लगा से कि वहां कौन-कौन ठहरा है. लेकिन उसका पति उसे होटल का नाम बताने से मना कर देता है और कहता है कि वह घर आकर बताएगा. अब बेकी का शक और गहरा जाता है. 

एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश
जैसे ही उसका पति बिजनेस ट्रिप से घर आता है वह चुपचाप से अपने पति का सूटकेस खोलती है, जिसमें उसे कुछ ऐसा दिखाई देता है जिससे उसके पति का पर्दाफाश हो जाता है. बेकी ने बताया कि सूटकेस से कपड़े निकालते हुए मुझे पति के मोजे में अटका हुआ एक नाखून (नकली नाखून) दिखाई देता है. बेकी ने बताया कि वह नाखून उनका नहीं था क्योंकि लंबे वक्त से उन्होंने इस तरह के नाखूनों का इस्तेमाल नहीं किया था.

जब बेकी ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने कहा कि वह नाखून उसकी मां का है, लेकिन उसकी मां का नाखून उसके कपड़ों में कैसे आ सकता था. अगर उसका पति सूटकेस में जांच परख के बाद कपड़े रखता तो शायद बेकी को इस बात का कभी पता न चलता. बेकी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अब तक इस पोस्ट पर 13 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Watch: भीख मांग रहे बच्चे को मिला खास अंदाज में सरप्राइज, रिएक्शन ने जीता लाखों का दिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल
खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल
आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
लाल साड़ी में भाभी का कातिलाना डांस, घूंघट की अदा पर फिदा हुए लोग
लाल साड़ी में भाभी का कातिलाना डांस, घूंघट की अदा पर फिदा हुए लोग
बड़ी मुश्किल' पर साड़ी में हसीना का कातिलाना डांस, वीडियो वायरल
बड़ी मुश्किल' पर साड़ी में हसीना का कातिलाना डांस, वीडियो वायरल

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget