एक्सप्लोरर

आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वायरल हो रहे इस वीडियो के अनुसार, महिला अक्सर अपने पति के पीछे से अपने आशिक को घर बुला लिया करती थी. पति ने इस बार काम पर जाने का नाटक किया और चुपचाप घर के पास ही मंडराता रहा.

सोशल मीडिया पर आए दिन पति-पत्नी और लव ट्रायंगल के ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो इंटरनेट पर रातों-रात सनसनी मचा देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों चीन से वायरल हो रहा है, जहां एक महिला अपने पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मना रही थी. महिला को लगा कि पति काम पर गया है, लेकिन पति को पहले से ही अपनी पत्नी की करतूतों पर शक था. पति ने ऐसा जाल बिछाया कि दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा और फिर जो कुटाई हुई, उसका वीडियो देखकर लोग भी दंग रह गए.

चुपके से घर में घुसा पति, बिस्तर पर पकड़े गए दोनों

वायरल हो रहे इस वीडियो के अनुसार, महिला अक्सर अपने पति के पीछे से अपने आशिक को घर बुला लिया करती थी. पति ने इस बार काम पर जाने का नाटक किया और चुपचाप घर के पास ही मंडराता रहा. जैसे ही प्रेमी घर के अंदर दाखिल हुआ और दोनों बेडरूम में पहुंचे, पति दबे पांव घर के अंदर घुस गया.

पति ने जैसे ही बेडरूम का दरवाजा खोला, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

मुंह पर बरसाए ताबड़तोड़ घूंसे, बेबस दिखे दोनों

गुस्से से आगबबूला हुए पति ने बिना कोई बातचीत किए सीधे हमला बोल दिया. उसने बारी-बारी से अपनी बेवफा पत्नी और उसके आशिक के चेहरे पर घूंसों की ऐसी बौछार की कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आशिक अपनी जान बचाने की भीख मांगता दिखा, तो वहीं पत्नी भी पति के गुस्से के आगे बेबस नजर आई. पति ने दोनों की कायदे से क्लास लगाई और पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गया.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- "जैसे को तैसा मिला"

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो देखने के बाद लोग पति के इस सख्त कदम और गुस्से पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... "धोखा देने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए, पति ने एकदम सही सबक सिखाया." दूसरे यूजर ने कमेंट किया... "पति का दिमाग दाद देने लायक है, रंगे हाथों पकड़कर सारा भूत उतार दिया." वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली... "दूसरों के घर में बिना इजाजत घुसने का अंजाम यही होता है, अब आशिक जिंदगी भर याद रखेगा."

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget