एक्सप्लोरर

तेज रफ्तार बाइक लेकर खाई में कूद गए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज, वीडियो देखकर कांप उठेगा कलेजा

ऊंची बिल्डिंगों से छलांग लगाना, उड़ते हुए जहाज से लटकना, हेलिकॉप्टर उड़ाकर खतरनाक चेज सीन करना टॉम क्रूज लिए कोई बड़ी बात नहीं है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टॉम क्रूज (Tom Cruise) हॉलीवुड के सबसे मशहूर और असरदार एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनका असली नाम थॉमस क्रूज मेपॉथर IV (Thomas Cruise Mapother IV) है. करीब 64 साल उम्र होने के बावजूद भी वो एक दम फिट और एनर्जी से भरपूर दिखाई देते हैं. इसके अलावा उनके स्टंट का तो पूरी इंडस्ट्री में कोई सानी नहीं है. वो एक एक्टर होने के साथ साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. टॉम क्रूज की सबसे बड़ी पहचान ये है कि वो बिना बॉडी डबल के अपने एक्शन सीन और स्टंट खुद करते हैं. 

खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं टॉम क्रूज

ऊंची बिल्डिंगों से छलांग लगाना, उड़ते हुए जहाज से लटकना, हेलिकॉप्टर उड़ाकर खतरनाक चेज सीन करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी मशहूर सीरीज मिशन इंपोसिबल के लिए एक स्टंट सीन करते दिखाई दे रहे हैं. इस सीन के लिए उन्होंने लगातार 6 बार बाइक को ऊंचाई से कुदाया और इसे फिल्माने में वो कामयाब रहे.

बाइक पर बैठ 6 बार लगाई ऊंची चट्टान से छलांग

सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज एक ऊंची चट्टान से बाइक को नीचे गिरा रहे हैं. सबसे हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि टॉम इस बाइक पर खुद बैठे हैं वो भी बगैर बॉडी डबल के. आपको इससे भी ज्यादा हैरानी तब होगी जब आप देखेंगे कि इस सीन को खद टॉम क्रूज ने 6 बार फिल्माया इसके बाद परफेक्ट शॉट मिलने के बाद ही उन्होंने चैन की सांस ली. अब उनका ये हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...दुनिया यूं ही टॉम क्रूज का लोहा नहीं मानती. एक और यूजर ने लिखा...अगला पार्ट मिशन इंपोसिबल का कब तक आएगा प्लीज बता दें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस आदमी में अपने काम को लेकर जो जुनून है वो वाकई सीखने लायक है. कुछ यूजर्स ने टॉम को लोहे का बताया.

यह भी पढ़ें: 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा...', दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget