एक्सप्लोरर

बेबस बंदर पर लगातार हमला कर रहे कुत्ते, Video देख भड़की पब्लिक बोली- "दो कुत्ते वीडियो में है और तीसरा रिकॉर्ड कर रहा"

Viral Video: वीडियो में आप देखेंगे कि एक ही नाव में सवार, जंगली कुत्तों से अपने बच्चे को बचाने के लिए बंदर अपनी जान जोखिम में डाल रहा है. 

Trending Monkey Dog Video: कहते हैं कि अपने बच्चों को किसी भी मुसीबत से बचाने के लिए माता-पिता हर संभव कोशिश करते हैं और यदि बच्चों की जान पर आ जाए तो वो अपनी जान पर खेलकर बच्चों की रक्षा करते हैं. अब बच्चे चाहे इंसान के हो या जानवर के, अपने बच्चे सभी को प्रिय होते हैं और अपने बच्चों की, एक जानवर भी वैसे ही देखभाल करता है, जैसे कोई इंसान अपने बच्चों की करता है. ऐसा सिर्फ किस्से-कहानियों में नहीं बल्कि हकीकत में भी देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिला है, जिसमें एक बंदर को, अपने बच्चे की, दो कुत्तों से रक्षा करते हुए कैप्चर किया गया है.

अपने बच्चे को दो कुत्तों के हमले से बचाते हुए, एक बंदर के वीडियो ने इंटरनेट की जनता का दिल पसीज दिया है. इस वायरल क्लिप में नदी में एक खाली नाव पर बंदर को अपने बच्चे के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है, तभी उसी नाव पर दो कुत्ते आ जाते हैं और दोनों बंदरों पर हमला कर देते हैं.

वीडियो देखिए:

बच्चे को बचाते दिखा बंदर

इस वायरल क्लिप को एडवोकेट नाज़नीन अख्तर के ट्विटर अकाउंट से मंगलवार वाले दिन शेयर किया गया है और बहुत जल्द ये वीडियो सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी तेज़ी से वायरल हो गया है. वीडियो पोस्ट करते समय इसके कैप्शन में लिखा है कि, "#मां एक मां होती है और उसने अपने बच्चों को इन कुत्तों से बचाने के लिए हर संभव कोशिश की."

यूजर्स को आया वीडियो बनाने वाले पर गुस्सा

सोशल मीडिया यूजर्स, बंदर की मदद करने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करने वाले की जमकर खिंचाई कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, 'जो ये वीडियो बना रहा है वो मेरी नजर में सबसे घटिया इंसान है.' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, "बंदर ने मां होने का फर्ज निभाया, लेकिन जिसने ये वीडियो बनाया उसने इंसान होने का फर्ज नहीं निभाया." एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते समय लिखा है कि, "इसमें तीन कुत्ते हैं, दो दिखाई दे रहे हैं और तीसरा ये वीडियो बना रहा है."

ये भी पढ़ें:

गाड़ी को आते देख, छोटी सी बच्ची ने बच्चों को इस तरह एक्सीडेंट से बचाया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IT कंपनी के बाहर दिखा अजगर, हाथ में लपेटकर घूमने लगा शख्स; वीडियो वायरल
IT कंपनी के बाहर दिखा अजगर, हाथ में लपेटकर घूमने लगा शख्स; वीडियो वायरल
दिल्ली में महिला की ऑटो चालक से हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली में महिला की ऑटो चालक से हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल
वर्दी की इज्जत रख ली... ठेलेवाले की मदद को आया CRPF जवान, वीडियो ने जीता दिल
वर्दी की इज्जत रख ली... ठेलेवाले की मदद को आया CRPF जवान, वीडियो ने जीता दिल
Video: हाथी के नीचे ताश खेल रहे थे लोग, यूजर्स बोले- वाह! क्या जगह चुनी
Video: हाथी के नीचे ताश खेल रहे थे लोग, यूजर्स बोले- वाह! क्या जगह चुनी

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DUSU Election Results Live: डूसू पर कब्जा किसका? NSUI या ABVP! आज होगा फैसला, काउंटिंग जारी, रुझानों का इंतजार
डूसू पर कब्जा किसका? NSUI या ABVP! आज होगा फैसला, काउंटिंग जारी, रुझानों का इंतजार
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
MP हाईकोर्ट के जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर 1 करोड़ करेंगे दान
MP हाईकोर्ट के जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर 1 करोड़ करेंगे दान
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
मैमोग्राफी की तस्वीरें समझाएगा AI, AIIMS ने BPL Technologies को सौंपी नई तकनीक

Embed widget