एक्सप्लोरर

Nuh Clash: नूंह हिंसा के बाद Viral हो रहा सचिन तेंदुलकर का पुराना VIDEO, जानिए क्या कहा था मास्टर ब्लास्टर ने?

Haryana Nuh Clash: नूंह हिंसा के बाद हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है. वहीं इस बीच सचिन तेंदुलकर समेत कई नामी हस्तियों का पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है.

Haryana Nuh Clash: नूंह हिंसा के बाद हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इस हिंसा को लेकर देश के अलग-अलग नेताओं के बयान आ चुके हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वीडियो तब की है जब सचिन ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी. इस वीडियो में सचिन के अलावा अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्ती भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया जा रहा है. अब नूंह हिंसा के बाद यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है.

सचिन तेंदुलकर का पुराना Viral Video

इस वीडियो के शुरुआत में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बोल रहे हैं 'जब हम भारत के लिए खेलते हैं तो हम एक टीम होते हैं. फिल्ड पर ये मायने नहीं रखता है कि आप हिंदू हैं या मुसलमान'. इसके आगे क्रिकेटर ने कहा 'मैं सचिन तेंदुलकर हूं और सबसे पहले मैं भारतीय हूं'. इसके बाद इस वीडियो में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी नजर आ रहा हैं.

वीडियो में एक्टर अभिषेक बच्चन, तब्बू, अनुपम खेर, शबाना आजमी समेत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर भी ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं एक हिंदुस्तानी हूं. 29 सेकंड का यह वीडियो एक्टर अमिताभ बच्चन की बातों के साथ खत्म होता है, जिसमें वो कहते हैं 'हिंदुस्तानियों पे जुल्म सारे देश पे जुल्म'.

नूंह के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट

नूंह और मणिपुर हिंसा के बाद यह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम भाईचारे से है. एक तरफ जहां नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर थी. वहीं यूपी सरकार ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा है. बता दें कि इस हिंसा के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. इसके अलावा इस हिंसा पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान की भी खूब आलोचना हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा नहीं कर सकती.

ये भी पढ़ें:  बीच समुद्र में चल ही नाव में अचानक लग गई आग, तेज लपटों के बीच फंस गए दो शख्स, सामने आया खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget