एक्सप्लोरर

"मैंने Israel के 10 नागरिकों को मार डाला...", Hamas के लड़ाकू ने सुनाई खबर तो खुशी से झूम उठे पिता, वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग

Israel Hamas War: ऑडियो क्लिप हमास के एक लड़ाकू की कॉल रिकॉर्डिंग है. ऑडियो में हमास का लड़ाकू अपने पिता से बात करता हुआ सुनाई दे रहा है. वह कह रहा है कि उसने 10 यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया है.

Israel Palestine War: इजराइल और फिलिस्तीन का संघर्ष हर बदलते दिन के साथ खौफनाक रूप लेता जा रहा है. रोजाना मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. क्या बच्चे, क्या महिलाएं और क्या बुजुर्ग इस युद्ध में दुश्मन खेमे का जो व्यक्ति नजर आ रहा है, उसे बिना कुछ सोचे-समझे मौत के घाट उतार दिया जा रहा है. दोनों के बीच छिड़े इस 'मौत' के संघर्ष का आज 19वां दिन है. दिन-ब-दिन दोनों मुल्कों के बीच स्थिति बिगड़ती जा रही है. हालात कैसे हैं, इस बात का अंदाजा आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऑडियो क्लिप से लगा सकते हैं. 

दरअसल ये ऑडियो क्लिप हमास के एक लड़ाकू की कॉल रिकॉर्डिंग है. इस ऑडियो में हमास का लड़ाकू अपने पिता से बात करता हुआ सुनाई दे रहा है. वह अपने पिता से यह कह रहा है कि उसने इजराइल के 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. लड़ाकू इस बात का बखान इस तरह से कर रहा है, जैसे उसने बहुत सराहनीय काम किया हो. इस ऑडियो क्लिप की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि पिता ने अपने बेटे की इस करतूत की सराहना की और उसे आशीर्वाद दिया. 

लड़ाकू ने 10 यहूदियों की कर डाली हत्या

लड़ाकू ने एक इजरायली कपल को किबुत्ज मिफ्लासिम में बेरहमी से मार डाला. इनके अलावा, उसने 8 और इजराइली लोगों की हत्या कर दी. 10 लोगों की हत्या करने के बाद उसने कपल के फोन से अपने पिता को कॉल किया और बताया कि उसने इजराइल के 10 लोगों की जिंदगी समाप्त कर दी है. बेटे की इस करतूत की पिता ने खूब सराहना की. ऑडियो क्लिप में लड़ाकू अपने पिता से कह रहा है कि "मैं आपको मिफ्लासिम से कॉल कर रहा हूं. अपना व्हाट्सएप खोलिए और देखिए मैंने कितने यहूदियों को अपने हाथों से मार डाला है. आपके बेटे ने यहूदियों की हत्या कर दी है. मैंने आपको एक यहूदी के फोन से कॉल किया है. मैंने 10 यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया है. " अपने बेटे की बात का जवाब देते हुए कहा, 'अल्लाह तुम्हें सलामत रखें.' सोशल मीडिया पर ये ऑडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है. 

7 अक्टूबर को छिड़ी थी 'खूनी जंग'

बता दें कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच 7 अक्टूबर को युद्ध तब भड़क गया, जब हमास के लड़ाकुओं ने हजारों रॉकेट से इजराइल पर धावा बोल दिया. उसी दिन इजराइल ने हमास को सबक सिखाने के लिए युद्ध का ऐलान कर दिया था. इस संघर्ष में अब तक फिलिस्तीन के 5800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि इजराइल के 1400 से अधिक नागरिक जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अपने वध से पहले कहीं रावण ने खाया गुटखा, तो कहीं हरियाणवी गाने पर लचकाई कमर, देखें दशानन से जुड़े कुछ फनी VIDEOS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget