एक्सप्लोरर

अपने वध से पहले कहीं रावण ने खाया गुटखा, तो कहीं हरियाणवी गाने पर लचकाई कमर, देखें दशानन से जुड़े कुछ फनी VIDEOS

Vijayadashami Video Viral: सोशल मीडिया पर दशहरे से जुड़े अलग-अलग वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं, जिनमें रावण अजीबोगरीब हरकतें करता नजर आ रहा है.

Dussehra Ravan Video Viral: देशभर में कल दशहरा धूमधाम से मनाया गया. रावण का पुतला दहन कर एक बार फिर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया. सोशल मीडिया पर दशहरे से जुड़े तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो आज खूब चर्चा बंटोरा रहा है. दरअसल इस वीडियो में रावण गुटखा खाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का जहां गुस्सा भड़क गया तो वहीं कुछ लोगों ने खूब मजेदार कमेंट्स किए. ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. 

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रामलीला पंडाल को सोने की लंका का रूप दिया गया है. स्टेज पर दो नृत्यांगनाएं खड़ी हैं. रावण भी अपने 10 सिर के साथ स्टेज पर मौजूद है. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि रावण ने कार्यक्रम से कुछ देर के लिए ब्रेक लिया और अपने वध से कुछ मिनटों पहले गुटखा खाना शुरू कर दिया. जिस वक्त रावण गुटखा खा रहा था, उस वक्त वहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. रावण को गुटखा खाता देख पंडाल में मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

रावण ने किया हरियाणवी गाने पर डांस

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपना रिएक्शन दिए बिना रह नहीं पाए. एक यूजर ने कहा, 'यही रावण की आखिरी इच्छा होगी.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'ये रावण तो गुटखा खा रहा है. गांव में मंचित रामलीला का रावण तो सुरापान करता है अपने वध के दिन. वैसे गुटखा खाना और सुरापान करना दोनों ही समाज के लिए ठीक संदेश नहीं है.' सोशल मीडिया पर एक और रावण का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रावण हरियाणवी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है. 

रावण ने बाइक से मारी पंडाल में एंट्री

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रावण '52 गज का दामन पर मटक चलूंगी' वाले गाने पर डांस कर रहा है. ये वीडियो रावण के वध से कुछ ही समय पहले बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी तरह एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें रावण ने पंडाल में बाइक से एंट्री मारी. 

...

ये भी पढ़ें: क्या आपको मालूम है...चार्जर का रंग सफेद से क्यों हो जाता है पीला? यहां जानिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget