एक्सप्लोरर

दूल्हे के दोस्तों ने पंडित के साथ कर दी मस्ती, आग बबूला हुए पंडित जी ने यूं सिखाया सबक, देखें वीडियो

Viral Video: दूल्हा दुल्हन के फेरे कराने आए पंडित जी का पारा तब गर्म हो गया जब दूल्हे के दोस्तों ने उनके साथ थोड़ा मस्ती मजाक कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

Trending Video: शादी ब्याह का माहौल है, और इनके रुझानों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. ऐसे में शादी ब्याह के मौकों पर दूल्हे के दोस्तों का एक अहम रोल होता है जिसमें वे मस्ती मजाक करके माहौल को और खुशनुमा बना देते हैं. लेकिन कई बार ये मस्ती मजाक इतना बढ़ जाता है कि शादी का माहौल मजेदार होने के बजाए कलेशी हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन के फेरे कराने आए पंडित जी का पारा तब गर्म हो गया जब दूल्हे के दोस्तों ने उनके साथ थोड़ा मस्ती मजाक कर लिया.

फेरों के वक्त पंडित जी हुए आग बबूला

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शादी समारोह में मस्ती भरा माहौल गहमा गहमी में बदल गया, जब फेरे कराने आए पंडित जी को गुस्सा आ गया. हंसी मजाक वाले माहौल को बिगाड़ने में दूल्हे के दोस्तों की भी अहम भूमिका रही, जहां वो फेरे करवा रहे पंडित जी को अपनी हरकतों से परेशान करने लगे. दरअसल, शादी का वक्त था और दूल्हा दुल्हन इस समारोह के आखिरी पलों को जीते हुए फेरे ले रहे थे. आसपास खड़े लोगों में दूल्हे के दोस्त और कुछ कजिन भी मौजूद थे और वो भी वही कर रहे थे जो बाकी लोग कर रहे थे, दूल्हा दुल्हन पर फूल फेंकना. तभी पंडित जी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने अपने हाथ में रखी थाल से दूल्हे के दोस्तों पर हमला कर दिया.

दूल्हे के दोस्तों ने किया था मजाक!

हुआ यूं कि फूल फेंकते हुए ये लोग ऐसे हरकतें कर रहे थे जैसे फूल नहीं कोई दीवार बम फेंक रहे हों. जी हां, दूल्हा दुल्हन पर फूल फेंकते हुए दोस्तों ने इतनी हद कर दी कि पूरी ताकत लगा कर जोड़े पर फूल फेंकने लगे, इसके अलावा कुछ लोगों ने इस दौरान पंडित जी को भी निशाना बनाया, जिसके बाद तो मानों पंडित जी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और लगा दी दोस्तों की क्लास. पंडित जी ने आव देखा न ताल, जो हाथ में आया उसकी फेंक कर उन लोगों पर दे मारी जो इस तरह की हरकतें कर रहे थे. पंडित जी के हाथ में फूलों का एक थाल था, जिसका निशाना दूल्हे के दोस्त बन गए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली पुलिस में है...' सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हुआ कलेश, वीडियो वायरल

यूजर्स दे रहे जमकर रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अगर ये लोग बुमराह नहीं बनते तो सब कुछ ठीक चल रहा था. एक और यूजर में लिखा.....क्या जरूरत थी इस तरह से मस्ती करने की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....पंडित जी ज्यादा ही गुस्सा हो गए, ऐसा भी क्या ही हो गया था.

यह भी पढ़ें: 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं...' मनमोहन सिंह ने संसद में सुषमा स्वराज को कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget