एक्सप्लोरर

थूकबाज दुल्हन! स्टेज पर चढ़ने के लिए दूल्हे ने बढ़ाया हाथ तो दीदी ने कर दिया कांड, वीडियो देख आग बबूला हुए यूजर्स

Viral Video: दूल्हा अपनी दुल्हन को रिसीव करने के लिए मुस्कराते हुए हाथ बढ़ाता है, उसी पल ऐसा कुछ होता है जिसे देखकर वहां खड़े लोगों की आंखें हैरानी से फटी रह जाती हैं.

Trending Video: शादी की शहनाइयां बज रही थीं, मंडप सजा हुआ था, रिश्तेदार मोबाइल कैमरों में पल कैद करने को तैयार खड़े थे. फूलों से सजा स्टेज और उसमें खड़ा दूल्हा बड़ी बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहा था, जब उसकी होने वाली दुल्हन उसके साथ कदम से कदम मिलाएगी. लेकिन जैसे ही दुल्हन स्टेज की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आई और दूल्हा उसे रिसीव करने के लिए मुस्कराते हुए हाथ बढ़ाता है, उसी पल ऐसा कुछ होता है जिसे देखकर वहां खड़े लोगों की आंखें हैरानी से फटी रह जाती हैं. वीडियो देखने के बाद आप भी शायद गुस्से से आग बबूला हो जाएं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दुल्हन ने गुस्से में अपने दूल्हे पर ही थूक दिया

दुल्हन, जो लाल जोड़े में किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं लग रही थी, बिना कोई हिचकिचाहट दूल्हे के बढ़े हुए हाथ पर थूक देती है. जी हां, खुलेआम, स्टेज पर, सभी के सामने. माहौल एकदम से थम सा जाता है. चलता म्यूजिक मानों खामोश हो जाता है और दूल्हे का चेहरा जैसे एक पल में उजड़ जाता है. वो बेचारा वहां खड़ा, सन्न रह जाता है. उसकी आंखों में छलकती मायूसी कैमरे में साफ दिखाई देती है. मानो किसी ने उसके सपनों को सरेआम कुचल दिया हो.

सन्न रहकर खामोश खड़ा रह गया दूल्हा

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा बिना कुछ कहे, चुपचाप अपनी जगह पर खड़ा रह जाता है. कोई बहस नहीं, कोई सवाल नहीं, सिर्फ खामोशी. दूसरी ओर दुल्हन का चेहरा भी ऐसा लगता है जैसे वो इस शादी को बिल्कुल नहीं चाहती थी. उसकी आंखों में गुस्सा नहीं, बल्कि मजबूरी और घुटन झलक रही थी. वो अपने दूल्हे को कुछ इस तरह देख रही थी जैसे उसके सामने खड़ा शख्स उसकी जिंदगी पर थोपा गया फैसला हो.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

यूजर्स हुए आग बबूला

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कोई दुल्हन को ‘बेबाक’ कह रहा है, तो कोई दूल्हे के लिए सहानुभूति जता रहा है. कई लोगों ने ये भी सवाल उठाया है कि क्या सच में लड़की की मर्जी के बिना शादी तय की गई थी? अगर हां, तो ये हर उस लड़की की आवाज है जो चुपचाप सहती है. वहीं कुछ लोगों ने इस हरकत को ‘इज्जत उड़ाने’ जैसा बताया है और कहा है कि ऐसी बातें रिश्तों और रीति-रिवाजों का मजाक बना देती हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
Video: बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग
आग, तबाही और डर...दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget