एक्सप्लोरर

दूल्हा है या गुलदस्ता? घरवालों ने शख्स को पहनाया ऐसा जोड़ा, यूजर्स की छूट गई हंसी, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: कोई किसी दूल्हे का हुलिया किस हद तक बिगाड़ सकता है, और बिगाड़ना ही क्यों है? यहां बेचारे दूल्हे को घर वालों ने गुलदस्ता बना दिया है, जिसके बाद उसकी जमकर किरकिरी हो रही है.

शादी हो या फिर कोई और फंक्शन. जिस चीज पर लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा जाता है वो है आपके कपड़े. ऐसे में आपके कपड़ों का डिजाइन और आपका लुक उस वक्त बेहद अहम हो जाता है जब यह शादी आपकी खुद की हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खिलखिलाकर हंस पड़ेगे. जी हां, बात ही कुछ ऐसी है. वीडियो में दूल्हे के साथ घर वालों ने जो ज्यादती की है उसकी सजा उन्हें अलग से मिलनी चाहिए. कोई किसी दूल्हे का हुलिया किस हद तक बिगाड़ सकता है, और बिगाड़ना ही क्यों है? यहां बेचारे दूल्हे को घर वालों ने गुलदस्ता बना दिया है जिसके बाद उसकी जमकर किरकिरी हो रही है.

दूल्हा बना गुलदस्ता

शादियों में दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन की लहंगा चोली पर चर्चाएं आम बात हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे को ऐसी ड्रेस पहनाई गई है कि लोग उसे ‘चलता-फिरता गुलदस्ता’ कह रहे हैं. यह अजीबोगरीब मामला किस शहर का है ये तो साफ नहीं है, लेकिन दूल्हे की किरकिरी जोरों पर हो रही है. जहां एक परिवार ने अपने दूल्हे को अनोखी पोशाक पहना दी. आमतौर पर दूल्हे शेरवानी, कुर्ता पायजामा या फिर सूट पहनते हैं, लेकिन इस दूल्हे की ड्रेस देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Altu Faltu 👻 (@altu.faltu)

वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इस ड्रेस में दूल्हे को सिर से लेकर पैर तक फूलों और रंगीन पत्तियों से सजाया गया है, जिससे वह किसी डेकोरेशन पीस जैसा दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा इस अजीबोगरीब पोशाक में बेहद असहज महसूस कर रहा है. उसके चेहरे के भाव साफ बता रहे हैं कि उसे यह ‘गुलदस्ता अवतार’ बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. हालांकि, दुल्हन और परिवार के अन्य सदस्य इस अनोखी पोशाक का मजे लेते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस अनोखी शादी की क्लिप सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई. लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "लगता है, दूल्हे को गलती से शादी की सजावट का हिस्सा बना दिया गया." वहीं, एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "शायद घरवालों को लगा कि फूलों से बनी ड्रेस पहनाने से शादी में खुशबू बनी रहेगी." तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, भाई क्या मजबूरी थी तेरी, और वो लड़की का क्या बनेगा जो तुझसे शादी करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों...? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
JCB Rescued Goat: JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
JCB ड्राइवर ने रेस्क्यू की बेजुबान बकरी, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
Man Gives Helmet to Child: असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल
असम में बाइकर ने बच्चे को दिया हेलमेट, वीडियो देखकर लोग हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget