एक्सप्लोरर

पापी पेट का सवाल है...घास खाने के लिए तार पर चढ़ गया बकरा, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

यूजर्स ने वीडियो को कर नाराजगी भी जताई है और हैरानी भी. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी और आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर बकरा खंभे पर चढ़ा तो चढ़ा कैसे.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बकरा खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वजह? जनाब जमीन की घास छोड़ दी और सीधा बिजली के खंभे पर चढ़ गए, क्योंकि ऊपर तारों में फंसी थी हरी भरी ताजा घास. लोगों ने वीडियो देखा तो ठहाके लगाते हुए कहा.. "पापी पेट का सवाल है भाई." जहां इंसान भी दो बार सोचता है, वहां इस बकरे ने बिना हेलमेट सेफ्टी सीधे खंभे पर चढ़ाई कर दी और चरने लगा अपने सपनों की घास.

घास खाने बिजली के तारों पर चढ़ा बकरा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि बकरा पहले तो तार पर चढ़ता है और फिर बड़ी ही सावधानी के साथ धीरे-धीरे घास की तरफ बढ़ता है, जिसे देख कर लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं. लेकिन बकरा भी पक्का जिद्दी निकला, अपने पेट की आग को मिटाने के लिए भाई मौत से भिड़ गया और चर डाली लाइट के तारों पर लटक रही ये घास. एक ओर जहां बकरा मौत की गोद में बैठकर घास चर रहा था तो वहीं दूसरी ओर नीचे लोग अपने अपने कामों में व्यस्त दिखाई दे रहे थे. हालांकि यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई है और हैरानी भी. वीडियो देखकर आपकी भी आंखों फटी रह जाएंगी और आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर बकरा खंभे पर चढ़ा तो चढ़ा कैसे.

पापी पेट का सवाल है भैया

जिसे लोग जानवर समझते हैं, उसने आज इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया. सोशल मीडिया पर एक बकरा इन दिनों छाया हुआ है, और वजह है उसका भूख के लिए 'ऊंची सोच, ऊंची छलांग' वाला टैलेंट. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरे ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे पर नजर गड़ा दी है. वजह? ऊपर तारों के पास लटकी हुई हरी हरी घास. अब बकरे से भूखा नहीं रहा गया क्योंकि “पापी पेट का सवाल है भैया.” हालांकि काफी लोगों का कहना है कि यह वीडियो नकली है और एडिटिंग करके इसे ऐसा दिखाया गया है.

यूजर्स ने बताया फेक

वीडियो को @purkharam36 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लालच बुरी बला है. एक और यूजर ने लिखा...पापी पेट के लिए तो हर कोई परेशान है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...हरे घास की पावर को हल्के में मत लीजिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ वायरल
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो
Rapido Driver Viral Video : महिला ने लगाया ऑटो ड्राइवर पर अश्लील हरकत का आरोप, Rapido ने लिया एक्शन
महिला ने लगाया ऑटो ड्राइवर पर अश्लील हरकत का आरोप, Rapido ने लिया एक्शन
Assam Flood Viral Video : असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिस्तर लेकर पहुंचा शख्स, लोगों ने छू लिए पैर
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिस्तर लेकर पहुंचा शख्स, लोगों ने छू लिए पैर

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget