एक्सप्लोरर

नदी में अचानक आया सैलाब, बहने लगीं लड़कियां; ये वीडियो देखकर सिहर उठेंगे आप

झरने में मस्ती करते लोग एक झटके में तबाही के मुहाने पर पहुंच जाते हैं. चीख-पुकार, बहता पानी और बहती जिंदगी, ये सब कुछ चंद सेकंड्स में घटा और जिसने भी देखा, उसकी सांसें थम गईं.

बारिश और सावन का मौसम हर किसी को सुहाना लगता है. लेकिन कई बार ये जानलेवा भी हो सकता है. जी हां, इस बार भी बारिश का मौसम है, हरियाली है, लेकिन खौफ भी है. इस बार डर की ये तस्वीर आई है बिहार के गया से, जहां एक खूबसूरत झरना पिकनिक स्पॉट नहीं, पल भर में मौत का दरवाजा बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. वीडियो में तेज बहाव वाले झरने में मस्ती करते लोग एक झटके में तबाही के मुहाने पर पहुंच जाते हैं. चीख-पुकार, बहता पानी और बहती जिंदगी, ये सब कुछ चंद सेकंड्स में घटा और जिसने भी देखा, उसकी सांसें थम गईं.

गया जी में झरने के तेज बहाव में बह गई लड़कियां

बिहार के गया जिले से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग बारिश के मौसम में घूमने के लिए इलाके के एक झरने पर पहुंचे थे. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था. लोग झरने के पानी में मस्ती कर रहे थे, सेल्फी ले रहे थे और बरसात के मजे ले रहे थे. लेकिन तभी हालात बदल गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि झरने का बहाव अचानक बहुत तेज हो जाता है.

बड़ी मशक्कत के बाद बचाई जा सकी जान!

तेज धार इतनी ताकतवर होती है कि वहां मौजूद 3 से 4 लड़कियां उसमें फिसल जाती हैं और पानी के साथ बहने लगती हैं. वहां मौजूद लोग तुरंत हरकत में आते हैं और लड़कियों को बचाने की कोशिश शुरू कर देते हैं. कुछ लोग जान की परवाह किए बिना पानी में कूदते हैं और फिर बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद लड़कियों को बाहर निकालने में सफलता मिल जाती है.

इस पूरे हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच जाती है. किसी की चीख निकलती है, कोई मदद के लिए चिल्लाता है. राहत की बात यह रही कि समय रहते सबको बचा लिया गया, वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी खौफ में हैं, जिसके बाद वो अपना प्रतिक्रियाएं भी कमेंट बॉक्स में शेयर कर रहे हैं.

खौफ खा गए यूजर्स

वीडियो को @thebiharoffice नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भले ही किसी की जान पर बन आए, लेकिन वीडियो बनाना जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा...और जाओ पानी के नजदीक. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अभी तो बैंड बज जाता, अच्छा हुआ बचा लिया गया.

ये भी पढ़ें - अब बना है ये विषकुट! शख्स ने बना डाला पारले-जी वाला ऑमलेट, वीडियो देख भड़के यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral video: बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget