एक्सप्लोरर

अब बना है ये विषकुट! शख्स ने बना डाला पारले-जी वाला ऑमलेट, वीडियो देख भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ऑमलेट के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है, शख्स पार्लेजी बिस्कुट का ऑमलेट बनाने के बाद यूजर्स के निशाने पर है.

Trending Video: सोशल मीडिया अब सिर्फ टैलेंट का नहीं, टैलेंटेड ताज्जुब का भी अड्डा बन चुका है. यहां हर दिन कुछ ऐसा दिख जाता है जो दिमाग और जबान के taste buds को हिला देता है. कभी कोई चाय में मैगी डाल देता है तो कभी गोलगप्पों में पिज्जा भर देता है. लेकिन इस बार जो सामने आया है, उसने पारले जी बिस्कुट की मासूमियत को भी अंडे में डुबो दिया है. जी हां, वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर पारले जी का ऑमलेट बनाता नजर आ रहा है. सुनने में जितना अजीब लग रहा है, देखने में उससे भी ज्यादा विचित्र है ये खाना.

स्ट्रीट फूड वाले ने बना डाला पारले-जी ऑमलेट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट फूड वेंडर सबसे पहले पैन में बटर डालकर उसे अच्छे से पिघलाता है. फिर आता है अंडे का नंबर. दो-तीन अंडे फोड़कर उनका लिक्विड पैन में डालता है और फिर शुरू होता है मसालों का तड़का. प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक, चाट मसाला और न जाने क्या-क्या. सबकुछ अभी तक ठीक चल रहा होता है. लेकिन तभी वो कुछ ऐसा करता है कि लोगों का सिर चकरा जाता है. ऑमलेट के ऊपर ब्रेड की जगह वो पारले जी बिस्कुट रख देता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @mr_shahzad_ajmer

हां, वही पारले जी, जो चाय में डुबोते-डुबोते बचपन बीत गया. लेकिन यहां उसे बिस्किट नहीं, एक बेस की तरह इस्तेमाल किया गया है. बटर और अंडे में डूबा हुआ, गरम तवे पर भुनता पारले जी. आखिर में वेंडर उसे मोड़कर प्लेट में सजाता है और कहता है "लो भाई, खाओ पारले जी ऑमलेट."

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स ने जमकर हड़काया

वीडियो को mr_shahzad_ajmer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...तू ही खा ले भाई इसे, हमारे बस का नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...बाबा सही कहते थे, अब बना है ये विषकुट. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई तुम्हें ऊपर वाले का डर नहीं है क्या?

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget