एक्सप्लोरर

Watch: पैराग्लाइडिंग के दौरान इस लड़की की हालत हुई खराब, जोर-जोर से लगी चिल्लाने

Video Viral: पैराग्लाइडिंग करने के दौरान डर के मारे इस लड़की की हालत खराब हो जाती है और यह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है.

Watch Video: जिंदगी में कुछ एडवेंचरस करने का सपना हर इंसान का होता है, लेकिन एडवेंचर करना कोई बच्चों का खेल नहीं. कई लोग दूसरे व्यक्ति की होड़ करके वो सब करने लग जाते हैं जिसे करने की उनकी सामर्थ्य नहीं होती और ऐसे ही लोगों के साथ या तो कुछ अनहोनी घट जाती है या फिर वे हंसी का पात्र बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ इस लड़की के साथ हुआ. पैराग्लाइडिंग करते समय इस लड़की की हालत खराब हो गई और आसमान में ही चिल्लाने लगी.

यह भी पढ़ें: Trending: एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर के लिए महिला को सरेआम लगाए गए 100 कोड़े, लड़के को भी मिली सजा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैराग्लाइडिंग करते हुए इस लड़की को अचानक डर लगने लगता है और यह जोर जोर से चिल्लाने लगती है. वह अपने गाइड से कहती है कि मुझे नीचे उतारो मुझे डर लग रहा है, मेरी आंखें नहीं खुल रही हैं. गाइड उसे लाख समझाने की कोशिश करता है कि मैडम आपको कुछ नहीं होगा, बिल्कुल भी परेशान न हो. लेकिन वह लड़की फिर भी नहीं मानती.

वह गाइड से कहती है कि भैया में नीचे नहीं देख सकती. मुझे नीचे मत देखने देना. लड़की को डरता देख गाइड भी घबरा जाता है और उससे कहता है कि मैडम कैमरा ऑन है आपकी वीडियो बन रही है, अगर आप ऐसे ही करेंगी तो आपकी वीडियो वायरल हो जाएगी, आपका मजाक उड़ाया जाएगा. गाइड के इतना कहने पर लड़की के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आती है.

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी डॉ. एमवी राव ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पैराग्लाइडिंग अद्भुत चीज है.' वीडियो को अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है.

 यह भी पढ़ें: Trending: चीन में अचानक लॉकडाउन लगने के बाद 'ब्लाइंड डेट' पर 4 दिन तक फंसी रही महिला, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Viral Love Story: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Video: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Delhi Viral Video: तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget