एक्सप्लोरर

चादर हटी दुर्घटना घटी! काली चादर हटते ही रेंगने लगीं हजारों छिपकलियां, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की दीवार पर लगी काली चादर को हटाती हे उसके बाद जो नजारा दिखता वो देखकर लोगों की रातों की नींद उड़ गई है और एक नया डर जाग गया है.

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसे देखकर लोग या तो हंसते रह जाते हैं या फिर डर के मारे उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन इस बार जो नजारा सामने आया है वो इतना डरावना है कि मजबूत से मजबूत दिल वाला इंसान भी सिहर उठे. वीडियो में एक लड़की दीवार पर टंगी काली चादर के पास खड़ी नजर आती है. अब तक सब कुछ सामान्य लगता है लेकिन जैसे ही लड़की उस चादर को हटाती है तो उसके पीछे से ऐसा राज खुलता है जिसे देखकर हर किसी की चीख निकल जाए. वहां हजारों की संख्या में छिपकलियां छिपी होती हैं. जी हां वही छिपकली जिसे देखकर लोग घर में झाड़ू या चप्पल लेकर दौड़ पड़ते हैं.

चादर हटते ही आया छिपकलियों का सैलाब

आम इंसान होता तो इतने सारे रेंगते हुए जीव देखकर कांप जाता. लेकिन हैरानी की बात ये है कि वीडियो में दिख रही लड़की के चेहरे पर जरा भी डर नहीं है. जैसे ही चादर हटती है हजारों छिपकलियां दीवार से रेंगती हुई बाहर निकल आती हैं. वो लड़की बड़े आराम से वहां खड़ी रहती है और इतना ही नहीं उसके कपड़ों पर भी कई छिपकलियां चढ़ जाती हैं. आम लोगों की तो हालत खराब हो जाए लेकिन लड़की बेखौफ होकर खड़ी रहती है. लोगों के लिए ये नजारा भले ही डरावना हो लेकिन फार्म पर काम करने वालों के लिए ये आम दिनचर्या का हिस्सा है. लड़की जिस सहजता से हजारों छिपकलियों के बीच खड़ी रहती है वो इस बात का सबूत है कि उसने इस माहौल में खुद को ढाल लिया है.

छिपकली की होती है फार्मिंग

दरअसल ये वीडियो किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि एक छिपकली फार्म का नजारा है. दुनिया के अलग-अलग देशों में छिपकली पालन यानी लिजर्ड फार्मिंग होती है. यहां छिपकलियों को पाला जाता है ताकि इनसे मिलने वाले उत्पाद दवाओं और रिसर्च में इस्तेमाल हो सकें. कई जगहों पर छिपकली की खाल का भी प्रयोग होता है. यही वजह है कि इस फार्म में इतनी बड़ी संख्या में छिपकलियां पाली जाती हैं. वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल...देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

हैरान रह गए यूजर्स

वीडियो को @Babaxwale नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई ये कैसा शौक है भाई. एक और यूजर ने लिखा...छिपकली कौन पालता है, हे भगवान क्या क्या हो रहा है दुनिया में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लगता है ये लोग इसे खाते होंगे इसलिए पाल रखी है.

यह भी पढ़ें: 'गाड़ी रोक दो भैया' पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drunk Snake Viral Video: सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
Don't Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल
हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल
Phone Snatching Viral Video: ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल
ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget