एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं 'लव एट फर्स्ट फ्लाइट'... प्लेन में सवार लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल

Viral video: महिला ने उस खूबसूरत पल को शेयर किया जब वह फ्लाइट के रास्ते से नीचे उतरी और घुटनों के बल बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को उन्होंने अंगूठी पहनाई. जिसका वीडियो अब काफी वायरल है.

शादी का प्रस्ताव किसी भी शख्स की लाइफ में एक शानदार पल होता है कई बार लोग भव्य और खास तरीके से शादी का प्रस्ताव रखने की योजना भी बनाते हैं. ऐसा ही कुछ इंस्टाग्राम यूजर ऐश्वर्या बंसल ने भी किया और इंडिगो की फ्लाइट में अपने बॉयफ्रेंड को अपने प्यार का इजहार किया और प्रपोज किया. बंसल ने उस खूबसूरत पल को शेयर किया जब वह फ्लाइट के रास्ते से नीचे उतरी और घुटनों के बल बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को उन्होंने अंगूठी पहनाई.

फ्लाइट में लड़की ने किया अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज

वीडियो की शुरुआत में बंसल और उनके ब्वॉयफ्रेंड अमूल्य गोयल को फ्लाइट में चढ़ते हुए दिखाया गया है. बाद में शॉट कट होता है जिसमें बंसल गोयल की तरफ बढ़ती हैं और फ्लाइट अटेंडेंट इस प्रेमी जोड़े के लिए अनाउंसमेंट करती हैं. जैसे ही वह उनके पास पहुंचती है, चार अन्य यात्री एक कागज पकड़ते हैं जिस पर लिखा होता है, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" इसके बाद महिला अपने प्यार का इजहार करती है और अंगूठी उसकी उंगली में पहना देती है. वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में बंसल ने लिखा, "ओएमजी, जिस तरह से मैंने सोचा था, यह उससे भी बेहतर था. मैं उन्हें कुछ अनोखे तरीके से सरप्राइज देना चाहती थी और बेतरतीब ढंग से यह विचार मेरे दिमाग में आया. मुझे यह भी यकीन नहीं था कि क्रू इसकी इजाजत देगा या नहीं, लेकिन अब आप जानते हैं कि क्या हुआ."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Bansal (@aishwaryabansal_)

घुटनों के बल बैठकर पहनाई अंगुठी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एश्वर्या अपने बॉयफ्रेंड को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करती है और उन्हें एक अंगूठी गिफ्ट करती है. यह देखकर उनका बॉयफ्रेंड भी अपनी मुस्कुराहट को छिपा नहीं पाता और ऐश्वर्या को उठाकर उन्हें गले से लगाकर चूम लेता है. इसके बाद दोनों इस मौके को प्लेन के लजीज खाने के साथ सेलिब्रेट करते हैं. इस दौरान प्लेन में बैठे यात्री उनके इस प्रपोजल पर जमकर हूटिंग करते हैं.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को Aishwarya Bansal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 5.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट भी करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...फ्लाइट में हेडफोन लगाए इस लड़के को एक हजार तोपों की सलामी. एक और यूजर ने लिखा...प्यारा प्रपोजल है, हर किसी को यह पसंद आएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बहन अगर वो रिजेक्ट कर देता तो क्या इज्जत रह जाती.

यह भी पढ़ें: ट्रक ड्राइवर से लेकर झाड़ू मारने वाले तक, यूट्यूब से लाखों रुपये कमा रहे हैं ये लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
11 साल बाद पुणे लौटेगा NRI कपल, एआई और जॉब स्ट्रेस के कारण लिया फैसला
11 साल बाद पुणे लौटेगा NRI कपल, एआई और जॉब स्ट्रेस के कारण लिया फैसला
Viral Video: अस्पताल में तिरंगे पर झाड़ू लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
अस्पताल में तिरंगे पर झाड़ू लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget